×

UP Election 2022: आज पश्चिमी यूपी में जेपी नड्डा, CM योगी, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, स्मृति ईरानी दिखाएंगी दम, जाटलैंड पर नजर

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Election 2022) चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 29 Jan 2022 3:42 AM GMT
up election 2022 bjp leader busy campaigning in western up
X

up election 2022 bjp leader busy campaigning in western up

UP Election 2022: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Election 2022) चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Wes UP) में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। इन सभी नेताओं का आज जाटलैंड में धुआंधार प्रचार देखने को मिलेगा।

इन सभी नेताओं में सबसे अहम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर दौरा माना जा रहा है। अमित शाह आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। जिसके बाद वो आज दिनभर के व्यस्त चुनावी अभियान में जुट जाएंगे।

बीजेपी के दिग्गज नेता आज यहां करेंगे प्रचार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पश्चिम यूपी में बीजेपी नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। गृह मंत्री अमित शाह आज जहां मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के देवबंद में घर-घर प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत और गाजियाबाद के मुरादनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जबकि बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा बरेली, इटावा और औरैया में करेंगे चुनाव प्रचार तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ में घर-घर जाकर मतदाता से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगेंगी।

नड्डा शाहजहांपुर और रायबरेली में जमकर गरजे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल यानी शुक्रवार को शाहजहांपुर तथा कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उनके रडार पर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव रहे। बरेली में अपने चुनाव प्रचार के दौरान जेपी नड्डा ने सपा के लिए कहा, 1 जनवरी 2008 को रामपुर में CRPF के कैम्प पर AK47 से हमला हुआ था। जिसमें सात जवान सहित एक रिक्शा वाला मारा गया था। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। शहाबुद्दीन और उसके साथी गिरफ्तार हुए थे और उन पर 15 केस लगाए गए थे। बतौर यूपी सीएम आतंकवादियों के केस रोकने का काम अखिलेश जी ने किया था। उन्होंने कहा अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो प्रदेश क्या होगा?'

मेरठ में सीएम योगी लोगों से की बातचीत

इसी तरह सीएम योगी ने कल मेरठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। तो दूसरी तरफ, कंकरखेड़ा क्षेत्र की दलित बस्ती में जनसंवाद किया। साथ ही, वहां के लोगों से घर-घर जाकर बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ पहुंच सबसे पहले लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड सहित तमाम अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर बात की। उन्हें इसमें और सुधार के निर्देश दिए। इसी के साथ अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर उपचार दिए जाने और जरूरत पड़ने पर समय रहते भर्ती किए जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story