×

UP Election 2022: भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू, स्वतंत्रदेव सिंह और कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने लोगों से की अपील

UP Election 2022: आज से भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सुबह राजधानी के 1090 चौराहे से की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 Jan 2022 3:56 AM GMT (Updated on: 11 Jan 2022 7:01 AM GMT)
Brajesh Pathak BJP campaign
X

भाजपा के प्रचार अभियान करते ब्रजेश पाठक (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए अन्य दलों के मुकाबले भाजपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज से भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे। इसकी शुरुआत आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra dev Singh) ने सुबह राजधानी के 1090 चौराहे (lucknow 1090 chauraha) से की। इस दौरान उन्होंने परिवारों से मिलकर उन्हे कमल चुनाव चिन्ह का स्टीकर देकर पार्टी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की।

आज इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ गौतमपल्ली के विक्रमादित्य वार्ड में जनसम्पर्क के लिए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक पहुंचे।


बृजेश पाठक ने यहाँ रहने वाले लोगों से मुलाक़ात की, साथ ही भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियाँ बताई।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। लोगों को बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।


उल्लेखनीय है कि इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। पांच -पांच व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे।

पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम पार्टी द्वारा बनाया गया है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पैम्पलेट 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' भी देंगे।

अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के अनुरूप टोलियां बनाई गई हैं। सभी टोलियों में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अधिकतम 5 कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। संपर्क के क्रम में सभी टोलियों के लोग कोविड व्यवहार का पालन करेंगे।


लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों के घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे भी लगाने का आग्रह करेगी। अभियान के तहत साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर सम्पर्क की योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि, मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।

UP Election 2022, Yogi government, Modi government, Swatantradev Singh , lucknow 1090 chauraha , BJP, BJP campaign , assembly elections in up, BJP workers, latest news up, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story