×

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने चलाया डोर टू डोर कैंपेन, एक करोड़ महिलाओं तक प्रियंका की पाती पहुंचाने का लक्ष्य

Lucknow News: कांग्रेस पार्टी यूपी चुनाव में आधी आबादी को साधने के लिए पहले 40 प्रतिशत टिकट दिया, अब महिला वोटरों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 2 Feb 2022 2:18 PM GMT
Lucknow News in Hindi
X

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी डोर टू डोर कैंपेन।

Lucknow News: कांग्रेस पार्टी (Congress Party) यूपी चुनाव (UP Election 2022) में आधी आबादी को साधने के लिए पहले 40 प्रतिशत टिकट दिया, अब महिला वोटरों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचने के लिए डोर टू डोर कैंपेन (door to door campaign) चलाया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के निर्देश पर महिला कार्यकर्त्ता, महिलाओं को जोड़ने के लिए घर-घर जाकर महिलाओं से आशीर्वाद मांग रहीं हैं।

इस डोर टू डोर कैंपेंन (door to door campaign) में अब प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र (Congress pledge letter) और शक्ति विधान में किए गए वादों की याद दिलाने के लिए प्रदेश की महिलाओं को पत्र भेज रही हैं। पोस्ट कार्ड की शक्ल वाले गुलाबी रंग के इस पत्र को शक्ति संवाद का नाम दिया गया है। पत्र के जरिये प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) महिलाओं को उनसे किए वादों की याद दिलाते हुए उत्तर प्रदेश के भविष्य की एक नई कहानी लिखने के लिए विधानसभा चुनाव में समर्थन मांग रही हैं।


उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुरू किया गया यह अनूठा अभियान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद (Spokesperson Dr. Hilal Ahmed) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress In Uttar Pradesh) द्वारा शुरू किया गया यह अनूठा अभियान, 34 लाख घरों में 57 लाख से अधिक महिलाओं तक पहुंच गया है। जिसके जरिये महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 1 करोड़ घरों को कवर करने के उद्देश्य से दिसंबर 2021 के मध्य में शुरू हुआ यह अभियान पहले ही 61 जिलों के 142 विधानसभा क्षेत्रों में 90 लाख घरों तक पहुंच चुका है और महिलाओं को पाती वितरित की जा चुकी है।


उन्होंने कहा कि ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'' अभियान के एक हिस्से के रूप में 4,000 से अधिक महिलाएं डोर-टू-डोर आउटरीच में शामिल थीं, जो अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीतिक दायरे में लाने के लिए एक आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी। शुरुआत से ही, इस अभियान ने महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने के साथ विधानसभा चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया है।


अभियान में वितरित किया जा रहे ''प्रतिज्ञा'' कार्ड

इस अभियान के दूसरे हिस्से के तहत ''प्रतिज्ञा'' कार्ड वितरित किया जा रहा है, जिसमें लोगों पर केंद्रित नीतियों को लागू करने के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें कॉलेज छात्राओं के लिए दोपहिया और स्मार्टफोन का वितरण, हर घर में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त और किसानों के लिए कर्ज में राहत शामिल है। अब नहीं तो कब ? इस सवाल के साथ पत्र में एक मोबाइल फ़ोन नंबर दिया गया है, जिसे डायल करते ही ''हैलो प्रियंका'' आवाज सुनाई देगी। इसके साथ ही महिलाओं को यह बताया जाएगा कि महिलाओं से किए किस वादे का लाभ पाने के लिए कौन सा नंबर डायल कर पंजीकरण कराना होगा।


चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत दिया टिकट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के प्रवक्ता ने कहा कि पत्र में प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने लिखा है कि इस चिट्ठी के जरिये आपसे शक्ति संवाद स्थापित कर रही हूं। इतिहास के एक बड़े हिस्से में जो गुमशुदा है, वो एक महिला है। मेरा अटूट विश्वास है कि महिलाएं अगर घर चला सकती हैं, तो देश भी चला सकती हैं। आपने पिछले दिनों कोरोना की मार सही और बढ़ती महंगाई की वजह से सिसकती रसोई का दर्द भी झेला। समाज में कोई भी विपदा आए, उसकी सबसे ज्यादा कीमत महिलाएं चुकाती हैं। ऐसे में कांग्रेस चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार बनें जिसमें बिजली के बिल से लेकर बच्चों की फीस तक के बारे में फैसला महिलाएं करें। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिया है ताकि हर कानून बनने से पहले यह सोचा जाए कि एक आम महिला पर उसका क्या असर पड़ेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story