×

UP Election 2022: 403 सभाओं में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, यहां जाने मिनट टू मिनट अपडेट

UP Election 2022: रिकॉर्ड तोड़ मंहगाई को लेकर कांग्रेस यूपी विधानसभा के सभी क्षेत्रों भाजपा के खिलाफ निकालेगी पदयात्रा

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 10 Nov 2021 1:32 PM GMT
UP Election 2022: 403 सभाओं में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, यहां जाने मिनट टू मिनट अपडेट
X

UP Election 2022: मंहगाई का रिकार्ड बना चुकी मोदी, योगी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीनता को संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Akhil Bharatiya Congress Committee) इस यात्रा का आयेजन कर रही है। यात्रा के माध्यम से महंगाई के विरुद्ध जनता के साथ मिलकर सरकार पर महंगाई (inflation) पर रोक लगाने एवं जन विरोधी नीतियों में परिवर्तन करने का दबाव बनायेगी।

पंडित जवाहर लाल नेहरू(Pandit Jawaharlal Nehru) के जन्म दिवस पर कांग्रेस मंहगाई के विरूद्ध मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू करेगी। पार्टी की यह पदयात्रा (Congress Padayatra) 14 नवम्बर से शुरू होकर 24 नवम्बर तक भाजपा भगाओ मंहगाई हटाओ नारे के साथ चलेगी। यह पदयात्रा प्रदेश की सभी 403 सभाओं में 32,240 किमी जायेगी। इस दौरान 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का होगा आयोजन किया जाएगा।

यात्रा के अंतर्गत भाजपा भगाओ महंगाई (inflation) हटाओ के नारे के साथ प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पदयात्रा (Congress Padayatra) न्यूनतम सात ग्राम सभाओं एवं वार्डो में की जायेगी। यात्रा के दौरान महंगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का प्रत्येक घर में वितरण किया जायेगा।

पदयात्रा (Congress Padayatra) के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा। दो दिन की पदयात्रा (Congress Padayatra) के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार टुकड़ों में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें न्यूनतम 80 किलोमीटर की पदयात्रा यात्रा की जायेगी। पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 60 ग्राम सभा एवं वार्डों से होकर निकलेगी।

इस तरह प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा (Congress Padayatra), 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को दी गयी है, जिसके लिए 10 नवम्बर, 11 नवम्बर और 12 नवंबर को तैयारी बैठकर यात्रा को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी तय की जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी (Pankaj Tiwari) ने बताया कि महंगाई चरम पर है, खाद्य पदार्थो जैसे सब्जियां, तेल, राशन, इत्यादि सभी ऐतिहासिक रिकार्ड स्तर पर महंगे हैं, तो डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। डीजल के दाम बढ़ने से तमाम वस्तुओं की ढुलाई दर बढ़ जाने के कारण महंगाई आसमान पर है। कृषि उपकरण, कीटनाशक, खाद, बीज, पानी सभी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कृषि लागत कई गुना बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे देश में सबसे मंहगी है। ईंट, सीमेंट, सरिया, आदि घर बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से भी लोग परेशान हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story