×

UP Election 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल ने छोड़ा हाथ का साथ, पल्लवी सिंह BJP में शामिल

UP Election 2022: यूपी चुनाव में कांग्रेस के सबसे बड़े प्रचार का माध्यम रहे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीन पोस्टर गर्ल ने पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अभी कुछ दिन ही दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हुईं थीं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 12 Feb 2022 9:29 AM GMT
UP Election 2022
X

तीसरे पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल। 

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी पार्टी में नेताओं की भगदड़ थम नहीं रही है। इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) के सबसे बड़े प्रचार का माध्यम रहे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीन पोस्टर गर्ल ने पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है। अभी कुछ दिन ही दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) बीजेपी में शामिल हुईं थीं।

उसके चंद रोज बाद और दूसरे चरण के मतदान से 2 दिन पहले तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) ने आज बीजेपी जॉइनिंग कमेटी (BJP Joining Committee) के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई (President Laxmikant Bajpai) की मौजूदगी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय (BJP State Office) पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें सबसे पहले कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा था उसके बाद वंदना सिंह और पल्लवी सिंह ने भी कांग्रेस को बाय बाय बोल दिया। इससे पहले कांग्रेस छोड़ने वाली प्रियंका मोड और वंदना सिंह ने प्रियंका गांधी और उनके सचिव पर गंभीर आरोप लगाए थे।


'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को झटका!

कांग्रेस पार्टी (Congress) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए इस बार महिलाओं को साधने के लिए बड़ी योजना तैयार की थी। इसके तहत एक बड़ा नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं देकर उनके लिए 40% सीट रिजर्व कर दी थी, लेकिन इसको उस वक्त धक्का लगा था जब कांग्रेस की पहली पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस (Congress) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उनके आरोपों पर सफाई दी थी कि उन्हें टिकट नहीं मिलने से वह पार्टी छोड़ कर गयी हैं।


दूसरे चरण के मतदान से जोर का झटका

आपको बता दें पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) के जाने से भले ही कांग्रेस पार्टी इसे हल्के में ले रही हो, लेकिन दूसरे चरण के चुनाव से ऐन वक्त पहले उनका जाना बीजेपी को एक और हथियार दे दिया है। क्योंकि अब तक उनकी 3 पोस्टर गर्ल उनका साथ छोड़कर बीजेपी में आ गई है। ऐसे में 14 फरवरी को दूसरे चरण की 55 सीटों पर होने वाले चुनाव और बाकी चुनाव के लिए बीजेपी जहां इसे भुनाएगी वहीं कांग्रेस को जरूर इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story