UP Election 2022 : कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, सोनिया, राहुल, प्रियंका, मनमोहन सिंह समेत इन नेताओं का नाम शामिल

Up Election 2022 : कांग्रेस (Congress) ने भी अपने स्टार प्रचारकों (star campaigners list) की लिस्ट जारी कर दी है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 24 Jan 2022 10:44 AM GMT
Uttarakhand Election 2022
X

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची।

UP Election 2022 : यूपी चुनाव (Up Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों (star campaigners list) की लिस्ट जारी कर दी है। आज जारी हुई लिस्ट में 30 नेताओं (30 leader) का नाम शामिल है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (ajay kumar lallu) समेत 30 नेता हैं जिनमें 2 प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ गुजरात के पाटीदार देता हार्दिक पटेल और बिहार के नेता कन्हैया कुमार का नाम शामिल हैं। ये सभी नेता जो पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर वोट मांगेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, अपर्णा मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतराम, सुप्रिया श्रीनेत्र, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, परिणीति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी तौकीर आलम का नाम शामिल है।

चुनाव में 40% सीट महिलाओं को देने का वादा किया था

आपको बता दें कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपनी दो प्रत्याशियों की सूची में 166 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है, जिनमें 66 महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने इस चुनाव में 40% सीट महिलाओं को देने का वादा किया था इसी के तहत वह महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। प्रियंका गांधी ने कई ऐसी सीटों पर बड़ा दांव चला है जिस पर विपक्षी भी मात खा गए हैं जिनमें से उन्नाव रेप पीड़िता की मां को सदर सीट से टिकट देकर उन्होंने बड़ा दांव खेला है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story