×

UP Election 2022: चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार आएंगे लखनऊ, परखेंगे संगठन के हालात

UP Election 2022: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सांगठनिक ढांचे को कसने और उसे अधिक मजबूत करने के लिए बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 21 Sep 2021 8:45 AM GMT
UP Election 2022: चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार आएंगे लखनऊ, परखेंगे संगठन के हालात
X

धर्मेन्द्र प्रधान (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फिर से सत्ता प्राप्त करने की कोशिश में जुटी भाजपा (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी (UP Chunav Prabhari) धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) सांगठनिक ढांचे को कसने और उसे अधिक मजबूत करने के लिए बुधवार को यहां लखनऊ (Dharmendra Pradhan Ka Lucknow Daura) पहुंच रहे हैं। यहां पर वह तीन दिन रहकर संगठन का सूक्ष्म दृष्टि से अध्ययन कर अपनी भावी रणनीति तय करेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान प्रदेश चुनाव प्रभारी बनकर पहली बार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

चुनाव के दृष्टि से पहली बार हो रही इस बड़ी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya), डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और महामंत्री संगठन सुनील बंसल (Sunil Bansal) सहित प्रदेश महामंत्री भी उपस्थिति रहेंगे।

सांगठनिक बैठकों में कौन कौन रहेगा उपस्थित

बता दें कि इसके पहले दिल्ली में प्रदेश के सांगठनिक पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी प्रदेश में पार्टी की स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। वही, 22 से 24 सितम्बर तक होने वाली सांगठनिक बैठकों में धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उपस्थित रहेंगे।

इनके अलावा पश्चिम क्षेत्र में लोकसभा सदस्य संजय भाटिया, बृज में बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, अवध में राष्ट्रीय मंत्री वाय सत्या कुमार, कानपुर में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोरखपुर में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी में सुनील ओझा भी इन बैठकों में उपस्थिति रहेंगे।

धर्मेन्द्र प्रधान (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

23 सितंबर को धर्मेंद्र प्रधान जाएंगे गोरखपुर

लखनऊ में पहले चरण की बैठक करने के बाद धर्मेन्द्र प्रधान 23 को गोरखपुर जाएंगे। जहां पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वाचंल की स्थिति का अध्ययन करेंगे। इसके बाद 24 सितम्बर को एक बार फिर वह अगले चरण की बैठक करेंगे। बतातें चलें कि यूपी लगभग 17 करोड़ मतदान आबादी वाला एक बड़ा राज्य है। इसे और अधिक तैयारी की जरूरत है। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनके पास चुनावी राजनीति और चुनावी रणनीति और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। उन सभी लोगों को चुनावी तैयारियों में लगाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा हाईकमान (BJP High Command) लगातार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम को मजबूत करने की बात कर रही है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) बूथ विजय अभियान कार्यक्रम (Booth Vijay Abhiyan) का आयोजन कर चुके हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि बिना बूथ मजबूत किए मिशन 22 को हासिल नहीं किया जा सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story