×

UP Election 2022: किसको मिलेगा जेवर का तोहफा ? आइये जाने क्या कहता है न्यूजट्रैक का चुनावी गणित

UP Election 2022: गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar Vidhansabha Seat) की जेवर सीट (Jewar Assembly Seat) पर सब की निगाहें टिकी हुईं हैं।

Neel Mani Lal
Report Neel Mani LalPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 Jan 2022 11:43 AM GMT
Gautam Buddha Nagar
X

Gautam Buddha Nagar

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (Up Election 2022) में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar Vidhansabha Seat) की जेवर सीट (Jewar Assembly Seat) की एक खासियत ये है कि यहां से कांग्रेस (Congress) , बसपा (BSP) और भाजपा (BJP) ने तीन-तीन बार जीत हासिल की है। यानी ये किसी पार्टी का गढ़ नहीं कही जा सकती। फिर भी इस बार इसे भाजपा (BJP) के लिए काफी सेफ कहा जा रहा है और इसकी वजह यहां एयरपोर्ट समेत कई विकास कार्य बताए जाते हैं।

2017 में भी मुख्य मुकाबला बसपा और भाजपा में देखने को मिला था

जेवर विधानसभा क्षेत्र (Jewar assembly seat)में गुर्जर, मुस्लिम (Muslim) और दलित वोटरों (Dalit Vote) की संख्या अच्छी खासी है। इस सीट की चर्चा इन दिनों अवतार सिंह भड़ाना के कारण काफी है। जेवर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हैं ठाकुर धीरेन्द्र सिंह (BJP candidate is Thakur Dhirendra Singh)। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं अवतार सिंह भड़ाना, बसपा से नरेंद्र भाटी डाढ़ा, कांग्रेस से मनोज चौधरी और आम आदमी पार्टी से पूनम सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भी मुख्य मुकाबला बसपा और भाजपा में देखने को मिला था। ऐसे में इस बार ये सीट किसके खाते में जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

जेवर विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी धीमेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के वेदराम भाटी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 2012 के चुनाव की बात की जाए तो तब बसपा के वेदराम भाटी ने उस समय कांग्रेस की ओर से खड़े हुए धीमेंद्र सिंह को हराया था। 2012 के चुनाव के ऐन पहले धीमेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

जातिगत समीकरण

जातिगत समीकरणों की जाए तो जेवर क्षेत्र में गुर्जर और ठाकुर वोटर भारी संख्या में और लगभग बराबर हैं। ठाकुर और गुर्जर वोटर करीब डेढ़-डेढ़ लाख के करीब हैं, दलित वोटर 50 हजार जबकि मुस्लिम और बनिया वोटर भी 40-40 हजार के आसपास हैं।

जेवर विधानसभा सीट 2012 के परिसीमन के पहले तक रिजर्व सीट थी। इस क्षेत्र में कुल मतदातओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 982 है, जिनमें 59 प्रतिशत से ज्यादा शहरी मतदाता हैं।

2017 में जेवर में कुल 48.71 प्रतिशत वोट पड़े

जेवर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेशके गौतमबुद्ध नगर जिले में आती है। 2017 में जेवर में कुल 48.71 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से धीरेन्द्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के वेदराम भाटी को 22173 वोटों के मार्जिन से हराया था। गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं भाजपा के महेश शर्मा। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के सतवीर को 336922 से हराया था।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story