UP Election 2022: चुनाव से पहले फिर बढ़ा BJP का कुनबा, सत्यदेव त्रिपाठी, रीता सिंह, भगवान सिंह ने थामा 'कमल'

UP Election 2022: बुधवार 15 दिसंबर 2021 को बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 15 Dec 2021 7:30 AM GMT (Updated on: 15 Dec 2021 7:57 AM GMT)
UP Election 2022: चुनाव से पहले फिर बढ़ा BJP का कुनबा, सत्यदेव त्रिपाठी, रीता सिंह, भगवान सिंह ने थामा कमल
X

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार 15 दिसंबर 2021 को बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं में सत्यदेव त्रिपाठी कांग्रेस से, रीता सिंह समाजवादी पार्टी से, भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह तथा अभिषेक त्रिपाठी और संजीव सिंह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी में पहले भी कई नेता शामिल हो चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दबाव प्रदेश की सभी पार्टियों पर है। इसी के मद्देनजर आए दिन विभिन्न पार्टियों के नेता दूसरी पार्टियों को ज्वाइन करते रहते हैं। इसी क्रम में आज इन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

चार दिन पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेरठ में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा था, कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता' ये मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया है। जनता बीजेपी के साथ है। जबकि, विपक्ष के लोग ट्रस्ट चलाते हैं। विपक्ष के लोग परिवार चलाते हैं, जबकि हमारी पार्टी व्यापार नहीं बल्कि मिशन पर है। इस दौरान स्वतंत्र देव ने कहा, कि सपा की गुंडागर्दी की वजह से लोग उसे पसंद नहीं करते।












aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story