TRENDING TAGS :
UP Election 2022 : प्रदेश BJP में शामिल होने वालों का सिलसिला, कई दलों के नेता ने आज भी ली सदस्यता
अगले साल शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
UP Election 2022 : अगले साल शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार 16 दिसंबर 2021 को विभिन्न पार्टियों के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय में इन विभिन्न दलों से आए लोगों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली। प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इन नवागंतुकों को पार्टी की सदस्यता दिलायी।
बता दें, कल बुधवार 15 दिसंबर को भी कई दलों के नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा था। इनमें बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं में सत्यदेव त्रिपाठी कांग्रेस से, रीता सिंह समाजवादी पार्टी से, भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह तथा अभिषेक त्रिपाठी और संजीव सिंह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी में पहले भी कई नेता शामिल हो चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दबाव प्रदेश की सभी पार्टियों पर है। इसी के मद्देनजर आए दिन विभिन्न पार्टियों के नेता दूसरी पार्टियों को ज्वाइन करते रहते हैं। इसी क्रम में आज इन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।





