Lucknow: लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन में प्रयागराज की पूजा पटेल पहला, लखनऊ की निशा और डिम्पल ने दूसरा-तीसरा स्थान हासिल किया

UP Election 2022: आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज की पूजा ने पहला स्थान पाया है।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 28 Dec 2021 3:36 AM GMT (Updated on: 28 Dec 2021 5:05 AM GMT)
Lucknow: लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन में प्रयागराज की पूजा पटेल पहला, लखनऊ की निशा और डिम्पल ने दूसरा-तीसरा स्थान हासिल किया
X

मैराथन की विजेताएं (फोटो साभार- न्यूजट्रैक)  

UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के शहरों व जिलों में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं...' (Ladki Hun Lad Sakti Hun) मैराथन दौड़ (Mahila Marathon Dod) आयोजित कर रही है। आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन का आयोजन हुआ। जिसमें भाग लेने के लिए स्टेडियम में लड़कियों का भारी हुजूम उमड़ा। हजारों की तादाद में लड़कियां यहां पहुंची।

कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन के विजेताओं (Marathon Winners) का ऐलान भी हो गया है। पहली तीन लड़कियां पहला स्थान प्रयागराज की पूजा पटेल ने हासिल किया है, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गर्ल्स हॉस्टल की निशा दूसरा स्थान और लखनऊ की ही डिंपल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन इकाना स्टेडियम के स्पोर्ट्स सिटी मे किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लड़कियों ने प्रतिभाग किया और तमाम बच्चियों ने जीत हासिल की है।

ये इनाम होंगे वितरित

पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली बच्चियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। जिसका वितरण कल एक कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विजेताओं में 25 विजेताओं को स्मार्टफोन, 100 विजेताओं को फिटनेस बैंड और 1000 मेडल वितरित किए जाएंगे।

कांग्रेस मैराथन दौड़ (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

मैराथन में दौड़ती लड़कियां (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

मैराथन में हिस्सा लेती लड़कियां (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

मैराथन में शामिल हुईं लड़कियां (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

कांग्रेस मैराथन (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है। जिसके तहत आज लखनऊ में यह मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चियों ने हिस्सा लिया और जीत हासिल की है। अब इन बच्चियों को पुरस्कार का वितरण कल यानी बुधवार को किया जाएगा। बता दें इससे पहले रविवार को 1090 चौराहे पर मैराथन का आयोजन किया गया था लेकिन धारा 144 का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ और आज इस मैराथन का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है जिसके तहत वह 40% सीट भी उनके लिए आरक्षित की हैं और अब इस मैराथन के जरिए प्रियंका गांधी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story