×

UP Election 2022 News: कायस्थ हुंकार रैली में राजनीतिक चेतना को लेकर कड़ा फैसला, टिकट नहीं तो वोट नहीं

UP Election 2022 News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीतिक संभावना तलाश रहे कायस्थ समाज के नेताओं को जो भी दल टिकट दे, उसके सम्मान और समर्थन में सभी कायस्थ बन्धु एकजुट हो जाए और उसको ही अपना मत, समर्थन व आशीर्वाद दें।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 Dec 2021 2:51 PM GMT
UP Election 2022 News: कायस्थ हुंकार रैली में राजनीतिक चेतना को लेकर कड़ा फैसला, टिकट नहीं तो वोट नहीं
X

UP Election 2022 News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (All India Kayastha Mahasabha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय (Former Union Minister Subodh Kant Sahai) ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि कायस्थों को किसी भी राजनीतिक दल को अपना मत समर्थन देने से पहले यह सौ बार सोचना होगा कि विगत वर्षों में कायस्थ समाज (Kayastha Samaj) के लिए या कायस्थ परिवार के सदस्य के राजनैतिक सम्मान देने में अमुख राजनीतिक दल ने क्या भूमिका निभाई है? उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में राजनीतिक संभावना तलाश रहे कायस्थ समाज के नेताओं को जो भी दल टिकट दे, उसके सम्मान और समर्थन में सभी कायस्थ बन्धु एकजुट हो जाए और उसको ही अपना मत, समर्थन व आशीर्वाद दें।

कायस्थ महासभा (Kayastha Mahasabha) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा (international president Former MP R.K. Sinha) ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के वंशजों के लिए अभी का समय पूरी तरह निर्णायक है, क्योंकि पिछले दो दशकों से राजनीतिक तथा रोजगार के क्षेत्र में हमारे हितों को लगातार नजरअंदाज किया गया है। ऐसी स्थिति में हमें एक बार पुन अपने गौरवशाली अतीत के अनुरूप आज कायस्थों को अपनी अपनी रूचि के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में शिखर पर काबिज होने के लिए पुरजोर कोशिश करना चाहिए। इसके साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (All India Kayastha Mahasabha) सहित समस्त नामधारी कायस्थ संगठनों ने आज यहां लखनऊ में अपनी चट्टानी एकता एकजुटता का परिचय देंने के साथ ही अपनी सांगठनिक ताकत व संख्या भी दिखा कर दिया।

कायस्थों को एकजुट होकर करना होगी मेहनत और संघर्ष

कायस्थ महासभा (Kayastha Mahasabha) के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ (National General Secretary Vishwamohan Kulshrestha) ने कहा कि विश्व और देश के समक्ष कायस्थों द्वारा दिया गया शानदार ऐतिहासिक नेतृत्व किसी से छुपा नहीं है। देश एवं विदेश में फैले भारी संख्या में कायस्थों को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक बार फिर शिखर पर पहुंचाने की जोरदार मेहनत और संघर्ष करना ही होगा।

वर्तमान पीढ़ी के कायस्थों के भविष्य के लिए गढ़ा है मजबूत मार्गदर्शन का गौरवशाली इतिहास

महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव (Uttar Pradesh President Indrasen Srivastava) ने कहा कि विश्व गुरू स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता आन्दोलन के नायक सुभाष चन्द्र बोस या फिर देश में संपूर्ण क्रान्ति के अगुआ रहे जयप्रकाश नारायण, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री। इन महान विभूतियों ने विश्व एवं देश का सिर्फ ही नेतृत्व किया, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के कायस्थों के भविष्य के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन का गौरवशाली इतिहास गढ़ा है।

कायस्थ हुंकार रैली के माध्यम से किया कायस्थों जागृत

कायस्थ समाज के राजनैतिक चेतना ,सामाजिक उत्थान को लेकर लखनऊ गोमती तट पर आज चित्रांश समाज ने कायस्थ हुंकार रैली (Kayastha Hunkar Rally) के माध्यम से कायस्थों जागृत किया। कायस्थ समाज के प्रमुख नेताओं ने रैली के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों को आगाह कर दिया कि वर्तमान की कायस्थ पीढ़ी सामाजिक, आर्थिक, सहयोग के साथ साथ अब देश प्रदेश की सत्ता में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।

रैली में ये रहे मौजूद

कायस्थ हुंकार रैली (Kayastha Hunkar Rally) में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा (All India Chitransh Mahasabha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा (National President Vinod Bihari Verma), केपी ट्रस्ट के ट्रस्टी टी पी सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ए के श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव अमित श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सतीश निगम, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बिहार अध्यक्ष जे के दत्ता आदि प्रमुख नेताओं ने रैली में मुख्य रूप से बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका दर्ज कराई।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story