×

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने भाजपा को दिए जवाब, गिनाये अपनी और योगी सरकार में अंतर

UP Election 2022 News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व का मात्र संगठन आरएसएस न तो स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और नहीं उनकी प्रतिबद्धता संविधान और उसमें उल्लिखित समाजवाद,पंथनिरपेक्षता पर हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Jan 2022 2:15 PM GMT
Former CM  Akhilesh Yadav Statement on BJP Government
X

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।  

UP Election 2022 News: भाजपा (BJP) लगातार 2017 के पहले और इसके बाद की अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जो अंतर अपने विज्ञापनों और भाषणों में बता रही है उसका जवाब अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी देना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा (BJP) नेतृत्व का मात्र संगठन आरएसएस न तो स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और नहीं उनकी प्रतिबद्धता संविधान और उसमें उल्लिखित समाजवाद,पंथनिरपेक्षता पर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकतंत्र के विरूद्ध उसका आचरण जगजाहिर है जबकि समाजवादी (Samajwadi Party) लोकतंत्र और सबके हक तथा सम्मान के लिए संघर्षरत रहे हैं। भाजपा ने समाज के दलितों, पिछड़ों के हक छीनकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है। भाजपा-समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नीति और नीयत में यही फर्क जगजाहिर है।

''भ्रष्टाचार, लूट और षडयंत्र भाजपा की रणनीति और कार्यनीति के प्रमुख अंग''

अखिलेश (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट और षडयंत्र भाजपा की रणनीति और कार्यनीति के प्रमुख अंग है। जनता की गाढ़ी कमाई को अपने झूठे विज्ञापनों पर फूंकने में भाजपा का आचरण मर्यादाहीन है। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) ने विकासकार्यों पर धन खर्च किया था। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, के अलावा मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप बांटे, गरीब महिलाओं को पेंशन दिया और छात्राओं को कन्या विद्याधन बांटा। जबकि भाजपा अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अपनी योजना नहीं ला सकी। न लैपटाप दिया और नहीं गरीबों को आवास दिए। भाजपा-सपा के कामों में यही अंतर है।

भाजपा राज में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों का बोलबाला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने कहा कि जहां तक कानून व्यवस्था की स्थिति है भाजपा (BJP) राज में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों का बोलबाला है। असामाजिक तत्व व अपराधी पुलिस के सायें में खेल-खेलते दिखाई देता है। भाजपा सरकार (BJP Government) ने अब तक टापटेन अपराधियों की सूची भी नहीं जारी की हैं। भाजपा (BJP) राज में किसानों पर जीप चढ़ाकर कुचल देने वाला मंत्री अभी तक नहीं हटाया गया है। भाजपा (BJP) के अंधेरराज का यही परिचय है उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की मांग को लेकर लगातार आंदोलित है। वे ताली-थाली बजाकर भाजपा (BJP) के विदाई गीत गा रहे हैं। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) में ही पुलिस पीएसी में भर्तियां हुई थी। शिक्षकों को सम्मान मिला। भाजपा राज में उन्हें लाठियां मिल रही हैं। भाजपा- समाजवादी पार्टी में यही फर्क दिखाई देता है।

भाजपा नाम और रंग बदलने की माहिर : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने कहा कि जिस डायल 100 को समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) ने जनता की सेवा, सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बनाया था उसका नाम भाजपा सरकार (BJP Government) ने 112 कर दिया फिर उससे सवारी ढोने का काम लिया जाने लगा है। भाजपा (BJP) नाम और रंग बदलने की माहिर हैं। समाजवादियों का काम बोलता है।

समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में रखा सद्भाव कायम

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा का सबसे प्रिय काम नफरत फैलाना है, समाज को बांटना है। समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) ने अपने कार्यकाल में सद्भाव कायम रखा। समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा, कोई भेदभाव-पक्षपात नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया। अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा और समाजवादी पार्टी की सरकारों में यही फर्क साफतौर पर है। चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा साजिशों की राजनीति करती है और चुनाव की निष्पक्षता को नष्ट करने पर उतारू हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के भाजपा एवं आर.एस.एस. के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनावों को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश में आ चुके हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story