×

UP Election 2022: सपा ने 'महिला संवाद कार्यक्रम' का किया आयोजन, बोलीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, 'प्रचंड बहुमत से बनेगी SP सरकार'

लखनऊ में महिला संवाद कार्यक्रम को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "लखनऊ का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की आवाज़ बदलना है। समाजवादी पार्टी को जिताना है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Dec 2021 1:30 PM GMT (Updated on: 5 Dec 2021 5:53 PM GMT)
UP Election 2022: सपा ने महिला संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, बोलीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रचंड बहुमत से बनेगी SP सरकार
X

UP Election 2022 News In Hindi: रविवार को राजधानी के निराला नगर में समाजवादी पार्टी के महिला सभा (Samajwadi Party Mahila Sabha) की ओर से 'महिला संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह (National President Juhi Singh) मौजूद थी। जिनका स्वागत मुख्य आयोजक डॉ. आशुतोष वर्मा (Chief Organizer Dr. Ashutosh Verma) ने शॉल व माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर जूही सिंह ने शिक्षा, महिला सुरक्षा और प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दों पर योगी सरकार (Yogi Government) के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने बताया कि ये सरकार हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेशवासी आने वाले चुनावों में इन्हें सत्ता से हटाकर फेंक देंगे।

'प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी सरकार बनाएंगे'

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह (National President Juhi Singh) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "लखनऊ का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) ने किया। हर इतवार कार्निवाल का आयोजन हुआ करता था। दूर-दूर से कलाकार आते थे। गोमती रिवर फ्रंट पर लोग आनंद लेते हैं। दिल्ली में लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। जनेश्वर मिश्र पार्क व लोहिया पार्क की वजह से लोग लखनऊ में सांस ले रहे हैं। योगी सरकार (Yogi Government) ने एक भी पार्क नहीं बनाया।" उन्होंने कहा कि लखनऊ की आवाज़ बदलना है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को जिताना है। हम प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) बनाएंगे। लखनऊ की हर सीट पर सपा ही जीतेगी। सारी कॉलोनी, सारी बस्तियों, सारे गांवों से अपने विधायक को जिताएंगे।

'इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े'

कार्यक्रम की संयोजिका व राष्ट्रीय महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सीमा सिंह पटेल (National Secretary Dr. Seema Singh Patel) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि "इस सरकार में सिर्फ-ओ-सिर्फ महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुए। रेप के मामले बढ़े। हाथरस और उन्नाव जैसी घटनाएं हुई। महिलाएं असुरक्षित हैं। शिक्षा का अभाव हो रहा है। हमारी सरकार में अखिलेश यादव उन्हें लैपटॉप देते थे। सुरक्षा के लिए 1090 जैसी योजनाएं दी।" साथ ही, उन्होंने महिलाओं की मुश्किलों और उनकी परेशानियों के बारे में बात की। इसके अलावा महिलाओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

'महिलाओं का घर चलाना मुश्किल'

महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा (National Vice President of Mahila Sabha Shreya Verma) ने महंगाई, जीएसटी और कोविड़-19 का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि "बच्चियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) कहते हैं कि महिलाएं रात में गहने पहनकर निकलती हैं। 2022 का चुनाव निकट है। हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP National President Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री बनाना है। इस दिशा में हमें हर मुमकिन कदम उठाने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा कि महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई, कोरोना और जीएसटी की वजह से सभी महिलाएं परेशान हैं।

'एकता और अखंडता बनाकर पाएंगे सत्ता'

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) की प्रवक्ता सुमैया राणा (Spokesperson Sumaiya Rana) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सच बोलने से नहीं डरना चाहिए। महिलाओं के प्रति मौजूदा सरकार असम्मानजनक व्यवहार रखती है। जिसके खिलाफ हम हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार रहते हैं और हमें रहना भी चाहिए।" उन्होंने मजाज़ लखनवी का एक शे'र "तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन, तू इस आँचल से एक परचम बना लेती तो अच्छा था" सुनाया। साथ ही, उन्होंने कहा कि एकता और अखंडता बनाकर सत्ता पाएंगे।

'सरकार ने कोई नया काम नहीं किया'

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. आशुतोष वर्मा (Chief Organizer Dr. Ashutosh Verma) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि "हम डायल-100, 1090, कन्या विद्या धन योजना लेकर आए। इस सरकार ने कोई नया काम नहीं किया। युवाओं का न तो नौकरी दी, न महिलाओं के मुद्दे पर कोई काम किया और न ही किसानों को ख़ुश रख पाए।"

इस मौके पर महिला सभा की ओर से चाहत मल्होत्रा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही। जबकि, कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधी यादव , उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अलोक यादव सहित तमाम महिलाएं और समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें


Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story