×

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में हैं इन 15 नेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज, शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की।

aman
By aman
Published on: 29 Jan 2022 7:24 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2022 7:39 AM GMT)
om prakash rajbhar
X

om prakash rajbharom prakash rajbhar

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के मद्देनजर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के नेतृत्व वाली प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज, शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की। पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अरविंद, अरुण राजभर समेत 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।

सुभासपा की ओर से जारी इन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नाम हैं: --

ओम प्रकाश राजभर,अरविंद राजभर, अरुण राजभर, सालिक यादव, महेंद्र राजभर, बलिराज राजभर, शक्ति सिंह, संतोष पांडेय, प्रेम चंद्र कश्यप, दयाराम भार्गव, सतीश चंद्र बंजारा, राधिका पटेल, सी.पी. निषाद, राममूर्ति अर्कवंशी, योगेंद्र सिंह अर्कवंशी के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक पार्टियां दांव-पेंच आजमाने में जुटी हैं, वहीं कुछ रहस्य अभी भी बरकरार है। इसी में से एक है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कहां से चुनाव लड़ेंगे। राजभर को लेकर अटकलों का बाजार भले ही गर्म है मगर ये अभी तक तय नहीं है, कि वो इस बार चुनावी समर में कहां से ताल ठोकेंगे। यूपी की सियासत के माहिर खिलाड़ी हैं ओमप्रकाश राजभर। वो बेशक एक मजे हुए खिलाड़ी की तरह चुनावी मैदान में कदम रख रहे हैं। वो कब क्या करें ये उनके बेहद करीबी लोगों को भी पता नही होता है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी समाजवादी पार्टी के गठबंधन का एक महत्वपूर्ण सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को अपने तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। जारी किए गए तीन नामों में सुनील अर्कवंशी, मनोज कुमार राजवंशी तथा ललिता हरेंद्र शामिल हैं। सपा गठबंधन की ओर से इन्हें क्रमशः हरदोई, सीतापुर और बहराइच से उम्मीदवार घोषित किया गया है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story