TRENDING TAGS :
UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया 'उन्नति विधान', किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ, 20 लाख रोजगार, पढ़ें और क्या-क्या
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के पहले चरण (First Phase) के चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी आज यानी बुधवार दोपहर 12:30 बजे अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगी।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया।कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर 'उन्नति विधान' नाम से घोषणा पत्र जारी किया।
इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं को रोजगार की गारंटी, किसानों सहित तमाम मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। बता दें, कि इससे पहले कांग्रेस की तरफ से युवाओं के लिए 'भर्ती विधान घोषणा पत्र' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान घोषणा पत्र' जारी किया जा चुका है।
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज अपने निशाने पर बीजेपी को रखा। ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को अपने 'घोषणा पत्र' का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी किया।
खुर्शीद और पुनिया ने तैयार किया मेनिफेस्टो
माना जा रहा है, कि आज जारी होने वाले घोषणा पत्र में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाए अपने प्रयोगों को यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोहरा सकती है। गौरतलब है कि आज जारी होने वाले मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तथा पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है।

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में स्वाभाविक तौर पर कई वादे किये। इनमें पार्टी द्वारा सभी का बिजली बिल आधा करने तथा कोरोना काल का बकाया माफ करने का वादा आदि है। ये वादे पहले भी किए गए थे। कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर लगातार मुखर रही है, इसलिए पार्टी की ओर से किसानों को धान व गेहूं का समर्थन मूल्य 2,500 रुपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा की जा चुकी है।

बेटियों के लिए बड़े ऐलान संभव
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस लगातार महिला मतदाताओं पर जोर देती रही है। यही वजह रही है कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ते हुए 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर नई राजनीति की शुरुआत की है। आज पार्टी ने जारी मेनिफेस्टो में भी बेटियों को ध्यान में रखा है। साथ ही, मुफ्त के वादों से किसानों, नौजवानों को भी साधने की कोशिश की है।
सभी तस्वीरें newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी की।





Live Updates
- 9 Feb 2022 1:32 PM IST
'उन्नति विधान' की ये हैं खास बातें:
-किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा किया जाएगा।
-2,500 रुपए में गेहूं और धान, तथा 400 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा।
-बकाया बिजली बिल माफ होगा।
- 9 Feb 2022 1:30 PM IST
प्रियंका ने कहा, कि बेरोजगारी और महंगाई उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इनको तीनों घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।
- 9 Feb 2022 1:29 PM IST
प्रियंका बोलीं, कि 'दूसरी पार्टी की तरह अन्य पार्टी के सुझाव अपने घोषणा पत्र में नहीं डाले हैं। ये आम जनता से बात कर तैयार किया गया है।'
- 9 Feb 2022 1:27 PM IST
प्रियंका गांधी ने कहा, कि 'तीनों घोषणा पत्र में शामिल बातें लोगों से बात करने के बाद ली गई है।'
- 9 Feb 2022 1:26 PM IST
कांग्रेस का तीसरा घोषणा पत्र जारी हो चुका है। इस मौके पर सलमान खुर्शीद ने कहा, आने वाले समय में जनता को क्या लाभ दे सकते हैं, यह घोषणा पत्र में विस्तार से लिखा है। घोषणा पत्र सभी पार्टियां निकलती हैं हमारा प्रयास रहता है घर बैठे इसे बनाएं।
- 9 Feb 2022 1:17 PM IST
उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करने पहुंची प्रियंका गाँधी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, अजय लल्लू समेत तमाम नेता मौजूद
- 9 Feb 2022 1:16 PM IST
उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करने पहुंची प्रियंका गाँधी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, अजय लल्लू समेत तमाम नेता मौजूद