TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर, सीटों के बंटवारे पर आज ऐलान संभव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घर पहुंचे। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखकर आज सीटों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है।

aman
By aman
Published on: 23 Nov 2021 8:57 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2021 11:40 AM GMT)
Meerut News BJP preparing for 2024 mission Akhilesh and Jayant Chaudhary pair will be able to break
X

अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घर पहुंचे। उसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखकर आज सीटों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है। देर शाम तक ऐसी कोई खबर नहीं आयी। हां, दोनों पार्टी के अध्यक्षों ने अपनी ओर से ट्वीट जरूर किया। ट्वीट में सब कुछ सकारात्मक दिखाने की कोशिश दिखा रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के संबंध में रालोद और सपा के बीच समझौते की ख़बरें लंबे समय से आती रही हैं। बीच-बीच में दोनों ही पार्टियों की तरफ से कुछ ऐसी बातें आती रही हैं जिनसे गठबंधन होने की गुंजाइश बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। जानकारी के अनुसार, वो अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पर गए। उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान हो।

अभी तक नहीं हुआ सीटों का बंटवारा

उत्तर प्रदेश के चुनावी रण की तैयारियां सभी पार्टी अपने-अपने स्तर पर कर रही है। यूपी के चुनावी रण में इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के एक साथ मिलकर लड़ने की उम्मीदें की जाती रही हैं। हालांकि, दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं बावजूद अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story