TRENDING TAGS :
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने करहल से किया नॉमिनेशन, कहा- ये चुनाव देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। आज 31 जनवरी को वह कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। अखिलेश यादव के जिले में होने से एक तरफ जहां सपा कार्यकर्ताओं में जोश है
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284048-whatsapp-image-2022-01-31-at-25018-pm-3.webp)
UP Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज मैनपुरी जिले (Mainpuri District) की करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly seat) के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंच चुके हैं। नामांकन भरने से पहले प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सैफई में मुलाकात की। अखिलेश यादव ने नामांकन से पहले एक ट्वीट भी किया।
बता दें, कि सैफई से करहल करीब 30 किलोमीटर दूर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नामांकन के लिए जाने के दौरान जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ। समाजवादी 'विजय रथ' पर सवार अखिलेश हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे। विजय रथ के पीछे वाहनों का बड़ा काफिला दिखा। सड़कों पर उमड़ी भीड़ की वजह से उनका विजय रथ दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे।
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284029-whatsapp-image-2022-01-31-at-25022-pm.webp)
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विजय रथ पर करहल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शोभन सिंह सवार थे। इसके अलावा विजय रथ में पूर्व सांसद और अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप भी सवार थे। अखिलेश की ट्वीट वाली तस्वीर में भी ये डॉन दिख रहे हैं। विजय रथ को अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र खुद चला रहे थे। उन्होंने सैफई से रवाना होने से पहले विजय रथ के साथ-साथ सैफई के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया।
समाजवादी विजय रथ पर सवार अखिलेश ने कहा, 'विधानसभा चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम के चलते इटावा और मैनपुरी में फिलहाल ज्यादा समय नहीं दे सका। उन्हें क्षेत्र के लोगों पर पूरा भरोसा है, कि वो उन्हें प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की अनुमति देगी।' उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लहर चल रही है जो प्रदेश को विकास,खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित है।
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284030-whatsapp-image-2022-01-31-at-25021-pm.webp)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। आज 31 जनवरी को वह कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। अखिलेश यादव के जिले में होने से एक तरफ जहां सपा कार्यकर्ताओं में जोश है, वहीं स्थानीय प्रशासन सतर्कता बरते हुए है। अखिलेश अपनी विजय रथ से पर्चा भरने निकल चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता भी मैनपुरी पहुंचने लगे हैं।वहीं, करहल विधानसभा सीट से नामांकन से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा-
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284033-akhilesh-33.webp)
'ये 'नॉमिनेशन' एक 'मिशन' है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा!
आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!!
जय हिन्द!!!'
बता दें, कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा बीते दिनों की थी। बता दें कि मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होने हैं। यहां 20 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज इसी के मद्देनजर अखिलेश यादव का नामांकन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284034-whatsapp-image-2022-01-31-at-25020-pm-1.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284036-whatsapp-image-2022-01-31-at-25018-pm.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284037-whatsapp-image-2022-01-31-at-25018-pm-1.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284038-whatsapp-image-2022-01-31-at-25018-pm-2.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284039-whatsapp-image-2022-01-31-at-25017-pm.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284041-whatsapp-image-2022-01-31-at-25015-pm.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284042-whatsapp-image-2022-01-31-at-25015-pm-1.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284046-whatsapp-image-2022-01-31-at-25017-pm-1.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284049-whatsapp-image-2022-01-31-at-25021-pm-1.webp)
![](https://newstrack.com/h-upload/2022/01/31/1284051-whatsapp-image-2022-01-31-at-25022-pm-1.webp)