×

UP Election 2022: सपा ने तीन प्रत्याशी किए घोषित, सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा, सिराथू से पल्लवी पटेल, फ़जिलनगर से स्वामी प्रसाद को टिकट

UP Election 2022: सपा ने अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है इसमें लखनऊ की सरोजिनी नगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 2 Feb 2022 6:17 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2022 6:19 AM GMT)
cabinet minister swami prasad maurya
X

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है इसमें लखनऊ की सरोजिनी नगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है अभिषेक मिश्रा का उत्तरी सीट से टिकट कटने के बाद वह नाराज बताए जा रहे थे जिसके बाद आज अखिलेश यादव ने उन्हें सरोजनी नगर से उतार दिया है इसके साथी कौशांबी की सिराथू से अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल और कुशीनगर की फ़जिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा इसके पहले लखनऊ उत्तरी से 2012 में चुनाव जीते थे लेकिन 2017 में वह चुनाव हार गए थे। कल अखिलेश यादव ने उत्तरी सीट से पूजा शुक्ला को मैदान में उतार दिया था। जिसके बाद अभिषेक मिश्रा के नाराज होने की खबर आ रही थी और आज उन्होंने अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर से उतार दिया है।

वहीं बीजेपी की अपना दल एस की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन अपना दल के की नेता पल्लवी पटेल को अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू सीट से उतारा है।

अब इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है केशव को टक्कर देने के लिए सपा के टिकट पर पल्लवी पटेल वहां से अपनी किस्मत आजमाएंगी। इसके साथ ही बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पडरौना की जगह फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें, इससे पहले बीते दिन मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीट से कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी अपना पर्चा नहीं भरा। हालांकि अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा से पहले कांग्रेस ने करहल से ज्ञानदेवी यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन जब अखिलेश का नाम इस सीट पर तय हुआ तो पार्टी ने ज्ञानदेवी को चुनाव लड़ने से मना कर दिया, इस वजह से उन्होंने पर्चा नहीं भरा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में यह रिवाज वर्षों पुराना चला रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

UP Election 2022, Lucknow, Swami Prasad Maurya , Fazilnagar , Pallavi Patel, Sirathu , Sarojini Nagar, Lucknow, Anupriya Patel sister, Samajwadi Party three candidates, former minister Abhishek Mishra , latest news up, up politics, samajwadi party

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story