×

UP Election 2022: सुलह समझौते के सारे प्रयास हुए विफल, अखिलेश- शिवपाल के रास्ते हुए अलग

मुलायम सिंह यादव के सियासी परिवार में चल रही अर्न्तकलह के बीच आखिरकार भाई शिवपाल सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के रास्ते आज पूरी तरह से अलग अलग हो गए। अब तक संभावना इस बात की बनी हुई थी कि शायद चाचा भतीजे के बीच एक बार फिर नजदीकियां हो जाए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 Oct 2021 8:31 AM GMT
up election shivpal yadav akhilesh yadav rath yatra Mulayam Singh Yadav political news up election 2022 Uttar Pradesh News
X

सुलह समझौते के सारे प्रयास हुए विफल। (Social Media)

Lucknow: उत्तर भारत में सबसे ताकतवर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Today News) के सियासी परिवार में चल रही अर्न्तकलह के बीच आखिरकार भाई शिवपाल सिंह यादव (shivpal yadav News) और बेटे अखिलेश यादव (akhilesh yadav ki rath yatra) के रास्ते आज पूरी तरह से अलग अलग हो गए। अब तक संभावना इस बात की बनी हुई थी कि शायद चाचा भतीजे के बीच एक बार फिर नजदीकियां हो जाए। पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (shivpal yadav ki rath yatra) की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा मथुरा से और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav ki vijay rath yatra) की कानपुर से शुरू हुई विजय रथ यात्रा (vijay rath yatra live news) के बाद अब सारी संभवानाओं पर पूर्ण विराम लग गया है।

शिवपाल सिंह यादव (shivpal yadav ki rath yatra) अपनी यात्रा सात चरणों में रायबरेली में खत्म करेंगे जबकि अखिलेश यादव (akhilesh yadav ki rath yatra) 13 अक्टूबर को रथ यात्रा हमीरपुर कुरारा, कालपी तथा जालौन होते हुए माती कानपुर देहात पहुंचेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव (akhilesh yadav ki rath yatra) की विजय यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस बीच पांच साल पहले शुरू हुए मतभेद आज तक खत्म नहीं हो सके। इसके लिए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Ki Khabar) समेत अन्य नेतााओं ने भी प्रयास किए पर कई प्रयासों के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया।

हाल ही में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष एवं एवं मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav Ki Kahabr ) ने बिना अखिलेश यादव (akhilesh yadav live) का नाम लिए कहा था कि हमने समाजवादी पार्टी से गठबन्धन के कई प्रयास किए परन्तु कोई जवाब नहीं आया है। अगर जल्द कोई जवाब नहीं आया तो हम 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लडे़गें। शिवपाल सिंह यादव (shivpal yadav) का दावा है कि उन्होंने अपनी तरफ कई सारे प्रयास किए पर उनकी तरफ से कोई जवाब न आने के कारण ही अब वह अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

दो दिन पहले भी शिवपाल सिंह यादव (shivpal yadav) कह चुके हैं कि वह अखिलेश यादव (akhilesh yadav ki khabar) से गठबंधन करना चाहते लेकिन वहां से कोई जवाब ही नहीं मिल रहा. अखिलेश यादव (akhilesh yadav) को लगता है कि वह चुनाव जीत चुके हैं लेकिन अगर हम 403 विधानसभा चुनाव लड़ गए तो उनका क्या हश्र होगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story