×

UP Election 2022: बोले भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पिछड़ों को एकजुट कर अपने परिवार के हाथ मजबूत कर रहे यूपी के युवराज

UP Election 2022 News: आज लखनऊ पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के (pradhan mantri narendra modi) नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 Oct 2021 4:57 PM GMT
Dharmendra Pradhan
X

धर्मेंद्र प्रधान 

UP Election 2022 News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश जैसे प्रांत में पिछड़ों के नाम पर राजनीति करते हैं उस खानदान के युवराज कह रहे थे कि हम पिछड़ों को एकजुट कर रहे हैं, जनता जानती है कि वे पिछड़ों को एकजुट कर रहे हैं या अपने परिवार के हाथ मजबूत कर रहे हैं। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत व समाज के प्रति समर्पित होकर सेवाभाव से काम करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस वंशवाद-परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

आज लखनऊ पहुचने (Dharmendra Pradhan Lucknow Pahuche) पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के (pradhan mantri narendra modi) नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा जिस श्रीनगर में तिरंगा लहरा नहीं पाता था। आज उसी कश्मीर में गृहमंत्री अमित शाह जाते हैं तो पहला काम करते हैं कि, पोडियम से बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड निकालकर उस को हटा देते हैं। आज कश्मीर में सुरक्षा की भावना बनी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को आज प्रधानमंत्री मोदी विकास और शांति के रास्ते पर ले जा रहे हैं ऐसे ही मजबूत नेतृत्व की जरुरत लम्बे समय से कश्मीर की जनता को थी। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में यह फैसला हो जायेगा कि देश ने विकास के रास्ते को अपनाया है न कि सामंतवादी-परिवारवादी सोच को, जो प्रजातंत्र को अपने नारेबाजी में सीमित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार तो दो लड़कों की जोड़ी बनी थी, आज कहां गए? उनमे से एक यूपी में पोस्टर लगाकर बता रहे हैं कि मैं आ रहा हूं, क्या करेंगे दोबारा आकर! आपको करना तो अपने परिवार का विकास ही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज व सरदार पटेल के वंशज है। हम देश की आन-बान-शान के लिए जीते है और मरते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में अब ड्रामें बाज भी आ रहे है। जो कल तक राम मंदिर का विरोध करते थे वह आज हनुमान गढ़ी पर माथा टेक रहे है। उन्होंने कहा कि मैं और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गर्व के साथ वंदे मातरम्, भारत माता की जय, जय श्री राम का जयघोष करता है, जिसे सपा-बसपा-कांग्रेस तथा वामपंथियों ने साम्प्रदायिक घोषित कर दिया था।

उन्होेने कहा कि सपा सरकार में गुंडो (sp sarkar me gundaraj) के हौसले बुलन्द थे। प्रदेश की मां, बहिन बेटियों के साथ सरेराह छेड़खानी होती थी। आज योगी सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है जो प्रदेश की बेटियों के साथ बदतमीजी करेगा वह सीधा जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति करके सपा-बसपा व कांग्रेस ने अपने परिवारो को पोषित करने का काम किया। लेकिन आज दौर बदला हुआ है। आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने विकास की राजनीति की है और इस राजनीति के केन्द्र में गांव, गरीब, किसान, पिछ़डे व अनुसूचित वर्ग की उन्नति व खुशहाली निहित है। सिंह ने कहा कि परिवारवादी राजनीति का तिलस्म टूटा है और यही विपक्ष की तिलमिलाहट है। विपक्ष अपने परिवार को राजनीति में स्थापित करने के लिए हर हथकड़ा अपना रहा है। लेकिन उनका कोई भी हथकड़ा काम नहीं आएगा क्योंकि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story