×

UP Election: सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर वार, कहा-'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा खोखला निकला

Up Election 2022 : यूपी के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा को खोखला बताया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 22 Jan 2022 6:50 AM GMT
Up Election 2022
X

UP Election : सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर वार, कहा-'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा खोखला निकला (सोशल मीडिया)

Up Election 2022 : यूपी के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाले स्लोगन पर निशाना साधा है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने खुद को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया लेकिन अगली सुबह इससे पीछे हट गईं हैं, प्रियंका जी कृपया अपना नारा सही साबित करें।

दरअसल कल प्रियंका गांधी ने मीडिया के एक सवाल पर कहा था हां मैं ही मुख्यमंत्री का चेहरा हूं, उस पर आज उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में सफाई पेश की है। जिसको लेकर सिद्धार्थनाथ सिंह ने अब उन पर यह निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका ने आज एन आई को दिए इंटरव्यू में अपने सीएम उम्मीदवारी को लेकर कहा है कि मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर यह तय करती है कि सीएम का चेहरा कौन होगा कहीं पर याद नहीं करती यह पार्टी का अपना तरीका है पार्टी अपने रणनीति के हिसाब से इस पर फैसला लेती है मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं मुख्यमंत्री का चेहरा यूपी में हूं वह मैंने चढ़कर कह दिया था क्योंकि बार-बार लोग मुझसे यही सवाल पूछते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा यूपी के अलावा तमाम राज्यों में भी कांग्रेस और बीजेपी के प्रभारी हैं क्या मीडिया वाले उनसे भी यही सवाल कहते हैं।

सीएम उम्मीदवारी को लेकर क्या बोली थीं प्रियंका?

बता दें कल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लोगों ने प्रियंका से यूपी में सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि क्या उत्तर प्रदेश में आपको और कोई चेहरा दिखाई देता है? इसके बाद मीडिया में कयासों का दौर शुरू हो गया था की उत्तर प्रदेश में प्रियंका ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी? लेकिन अब उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए इसे चिढ़ कर दिया गया बयान बताया है। जिसको लेकर बीजेपी अब उन पर हमलावर हो गई है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story