×

up election 2022 : योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश, जहर और ब्लेड के साथ आरोपी पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ नाथ सिंह जब नामांकन दाखिल करने जा रहे थे, तब उन पर हमले की कोशिश हुई।

aman
By aman
Published on: 3 Feb 2022 7:20 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2022 7:31 AM GMT)
cabinet minister sidharth nath singh
X

cabinet minister sidharth nath singh

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ नाथ सिंह जब नामांकन दाखिल करने जा रहे थे, तब उन पर हमले की कोशिश हुई। हमला करने वाले आरोपी के पास से जहर और ब्लेड मिलने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नामांकन करने जाते समय उन पर एक व्यक्ति ने ब्लेड से हमले की कोशिश की। हालांकि, मंत्री बाल-बाल बच गए। आरोपी को मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। फिलहाल आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

धूमनगंज इलाके की घटना

जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मुंडेरा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें अपना नामांकन दाखिल करने जाना था। इसी बीच धूमनगंज इलाके में एक युवक उनके पास आया। उसने ब्लेड से उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन, तभी उनके साथ मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे रोक हमले को नाकाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई भी की और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आरोपी युवक ने ऐसा क्यों किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता पर हमले की कोशिश उस वक्त हुई जब सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे। ज्ञात हो, कि यूपी विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें, कि सिद्धार्थनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। बीजेपी संगठन में उन्होंने कार्यकर्ता से यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है।

उल्लेखनीय है, कि उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यहां सात चरणों में मतदान होने वाला है। इन चरणों के तहत आगामी 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च मार्च और 7 मार्च 2022 को मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च 2022 को आएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story