×

UP Election 2022 : ..हुआ कुछ ऐसा कि चुनावी मंच पर ही फफक पड़े योगी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, जानें क्यों?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने में जुटे हैं। हर उम्मीदवार प्रत्याशी जोर-शोर से अपनी अपनी सीट हासिल करने, वहां जीत का परचम लहराने की कोशिश कर रहा है।

Ashutosh Tripathi
Written By Ashutosh TripathiPublished By aman
Published on: 19 Feb 2022 10:22 AM GMT (Updated on: 19 Feb 2022 10:27 AM GMT)
UP Election 2022 : ..हुआ कुछ ऐसा कि चुनावी मंच पर ही फफक पड़े योगी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, जानें क्यों?
X

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने में जुटे हैं। हर उम्मीदवार प्रत्याशी जोर-शोर से अपनी अपनी सीट हासिल करने, वहां जीत का परचम लहराने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम में प्रत्याशी एक तरफ जहां लगातार जनसभा और नुक्कड़ सभा आदि कर रहे हैं वहीं, घर-घर जाकर जनसंपर्क में भी ताकत झोंके हुए हैं।

आपको बता दें, कि योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। जिसे लेकर ब्रजेश पाठक लगातार कैंट विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जन सभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को आलमबाग स्थित रेलवे कारख़ाना में प्रभुनाथ राय ने एक जनसभा का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और भोजपुरी समाज के लोग आए थे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष नीरज मिश्रा कर रहे थे। नीरज मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में ब्रजेश पाठक के पिता सुरेश पाठक का जिक्र किया। साथ ही बताया, कि कैसे जब उनके पास स्कूल की फीस जमा करने के पैसे नहीं थे तो ब्रजेश पाठक के पिता सुरेश पाठक ने उनकी फीस भरी।


मंच पर जब ब्रजेश पाठक की बोलने की बारी आई तो वो अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। और मंच पर फफक पड़े। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ब्रजेश पाठक कहते हैं, 'उनके किया का त्याग ही है, जो आज वो इस काबिल बन पाए हैं।' अंत में उन्होंने आए हुए लोगों संबोधित करते हुए कहा, कि 'विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड वोट देकर विजयी बनाएं।'















aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story