×

UP Election 2022 Exit Poll: एग्जिट पोल से अलग होंगे रिजल्ट, SP-RLD गठबंधन की बनेगी सरकार- जयंत चौधरी

UP Election 2022 Exit Poll: Jayant chaudhary बोले, 'जब तक EVM खुल नहीं जाती, नतीजे का पता नहीं चल पाता।'

aman
Written By aman
Published on: 8 March 2022 8:04 AM GMT
UP Election 2022 Exit Poll jayant chaudhary claims ELECTION results will be different sp rld alliance FORMED govt
X

जयंत चौधरी (फाइल तस्वीर)

UP Election 2022 Exit Poll : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के सभी चरणों के लिए वोटिंग अब खत्म हो चुकी है। आगामी 10 मार्च 2022 को चुनाव के रिजल्ट आ जाएंगे। उससे पहले अधिकतर मीडिया संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एग्जिट पोल ( Exit Poll) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, एग्जिट पोल के नतीजों से अलग राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) सोचते हैं।

दरअसल, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का कहना है, कि 'एग्जिट पोल से अलग नतीजे देखने को मिलेंगे। प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन वाली सरकार बनेगी। जयंत ने कहा, यूपी में डर का माहौल है। इसलिए किसी मतदाता की पसंद के बारे में पूछे जाने पर उसके जवाब प्रभावित हो सकते हैं। अगर किसी ने हमें (सपा-रालोद) वोट दिया है, तो वे डर के मारे बीजेपी भी कह सकते हैं।'

...जब तक ईवीएम खुल नहीं जाती

आरएलडी के चीफ जयंत चौधरी कहते हैं, 'जब तक ईवीएम खुल नहीं जाती, किसी को नतीजे का पता नहीं चल पाता है। एग्जिट पोल की एक प्रक्रिया होती है। मतदान केंद्रों पर किसी एक्जिट पोल वाले व्यक्ति को नहीं देखा। पता नहीं उन्हें डेटा कहां से मिलता है। उन्होंने कहा, एग्जिट पोल एक नजरिया है, जिससे मैं सहमत नहीं हूं। यह एक मानसिक दबाव बनाने का तरीका है।

चनाव नतीजे एग्जिट पोल से अलग होंगे

रालोद अध्यक्ष कहते हैं, 'उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल से बिलकुल अलग होंगे और प्रदेश में हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी। जयंत चौधरी ने दावा करते हुए कहा, 'इस चुनाव के दौरान प्रदेश के लोगों में उत्साह दिखा था। वह उत्साह परिवर्तन लाने के लिए था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है एग्जिट पोल से अलग नतीजे देखने मिलेंगे।' इस दौरान जयंत, अखिलेश यादव के साथ प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिखे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story