×

UP Most Wanted Gangster List 2021: यूपी के टॉप 20 अपराधी ये, अभी भी हैं पुलिस की गिरफ्त से बाहर

UP Most Wanted Gangster List 2021: 'अभी भी सूबे के टॉप 20 अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और कहीं गुमनामी की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 Oct 2021 11:47 AM GMT
UP Most Wanted Gangster List 2021
X

यूपी के टॉप अपराधी ये (फोटो- कांसेप्ट)

UP Most Wanted Gangster List 2021: सूबे की योगी सरकार ने जिस तरह से माफिया व अपरधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।उससे सूबे के अपराध जगत में हड़कम्प व बैचेनी है।पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक बड़े बड़े अपराधी (up most wanted gangster list 2021) या तो जेल में है या फिर उत्तर प्रदेश से बाहर हैं।इसके बावजूद अभी भी सूबे के टॉप 20 अपराधी (up ke top 20 shaatir apradhi) पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और कहीं गुमनामी की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।

इन फरार टॉप 20 अपराधियों (up ke top 20 shaatir apradhi) के अब तक न पकड़े जाने के पीछे की मुख्य वजह यह है कि इसमें से कई अपराधियों को पुलिस पहचानती नहीं है।साथ ही ये अपराधी इतने शातिर किस्म के हैं , उन्हें अपने इलाके में पुलिस के पहुंचने की भनक तत्काल लग जाती है जिससे वे एलर्ट हो जाते हैं और फरार हो जाते हैं।

यूपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं ये अपराधी
(UP Police Ko Inn Apradhiyon Ki Talash)


(1)-ढाई लाख का इनामी अपराधी राघवेंद्र यादव, पुत्र-शिवचन्द्र यादव, जनपद-गोरखपुर के थाना झगहा के ग्राम सुगही का रहने वाला है।

(2)-पांच लाख का इनामी अपराधी सुभाष यादव, पुत्र-राजेन्द्र यादव, जनपद-प्रतापगढ़ के थाना असपुर देवसरा के बनोका गांव का रहने वाला है।

(3)-पांच लाख का इनामी अपराधी सभापति यादव, पुत्र-राजेन्द्र यादव, जनपद- प्रतापगढ के थाना आसपुरा देवसरा का रहने वाला है।

(4)-50 हजार का इनामी बदमाश विनोद कुमार, पुत्र-रामेश्वर शर्मा,जिला-.बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के जखोता गाँव का रहने वाला है।

(5)-50 हजार का इनामी बदमाश संजीव नल , पुत्र-त्रिपाल नल, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कांधला का रहने वाला है।

(6)-50 हजार का इनामी सुधीर सिंह, पुत्र-लाल सिंह,सहारनपुर जिले थाना देवबन्द के गाँव मिरागपुर का रहने वाला है।

(7)-50 हजार का इनामी बदमाश रामनरेश ठाकुर, पुत्र-कालीचरण सिंह,आगरा जनपद के थाना सान्या अएला का रहने वाला है।

(8)-50 हजार का इनामी बदमाश विश्वास शर्मा,पुत्र-श्रीधर शर्मा, वाराणसी जनपद के थाना कोतवाली इलाके का रहने वाला है।

(9)-50 हजार का इनामी बदमाश सुनील यादव, पुत्र-तिलकधारी,वाराणसी के थाना चोलापुर इलाके का रहने वाला है।

(10)-50 हजार का इनामी बदमाश अजीम अहमद,पुत्र-करीम खान, वाराणसी के थाना चौबेपुर इलाके का रहने वाला है।

अजीम अहमद (फोटो-सोशल मीडिया)

(11)-50 हजार का इनामी बदमाश मनीष सिंह,पुत्र-जगत नारायण सिंह, जनपद वाराणसी के थाना जनसा इलाके का रहने वाला है।

(12)-दो लाख का इनामी बदमाश बाबू उर्फ सिकन्दर,पुत्र-शब्बीर, जिला गाजीपुर के थाना मुहम्मदाबाद इलाके का रहने वाला है।

(13)-50 हजार का इनामी बदमाश बहरूद्दीन,पुत्र-नियामत अली, जनपद-कौशाम्बी थाना सैनी इलाके का रहने वाला है।

(14)-50 हजार का इनामी बदमाश रुद्रेश उपाध्याय,पुत्र-माता प्रसाद उपाध्याय, जनपद-भदोई के थाना गोपीगंज इलाके का रहने वाला है।

(15)-50 हजार का इनामी बदमाश आफताब आलम,पुत्र-अजीज आलम,जनपद-इलाहाबाद के थाना कर्नलगंज का रहने वाला है।

(16)-50 हजार का इनामी बदमाश शिवशंकर बिंद,पुत्र-छोटू बिंद,जनपद- गाजीपुर के थाना देहात कोतवाली का रहने वाला है।

(17)-1 लाख का इनामी बदमाश उदयभान यादव,पुत्र-बाबूलाल यादव,जनपद-चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा का रहने वाला है।

(18)-2 लाख का इनामी बदमाश हरीश,पुत्र/ब्रह्मपाल,जनपद-मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां इलाके का रहने वाला है।

19)-2 लाख का इनामी बदमाश सुमित,जनपद- मुरादाबाद थाना हजरत नगर इलाके का रहने वाला है।

(20)-ढाई लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह,पुत्र-चरन सिंह,जनपद मेरठ के थाना टीपी नगर इलाके का रहने वाला है।

(21)-2 लाख का इनामी बदमाश मनीष सिंह, पुत्र-अनिल सिंह, जनपद-वाराणसी के थाना लंका इलाके का रहने वाला है।सटीक जानकारी न होने के कारण कानून के हाथ इन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

सूबे इन टॉप 20 शातिर अपराधियों (up ke top 20 shaatir apradhi) के बारे में पुलिस को अब तक कोई भी पुख्ता जानकारी नही मिल पा रही है।ये सभी बदमाश उल्लेखित एड्रेस पर महीनों से गायब होकर भूमिगत हो चुके हैं।सूबे की पुलिस की सूची में ये सभी अपराधी मोस्ट वान्टेड की लिस्ट(up most wanted gangster list 2021) में दर्ज हैं।जिनके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story