TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

RLD सचिव अनिल दुबे ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- बाढ़ प्रभावितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने योगी सरकार पर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर हमला बोला है...

Ramkrishna Vajpei
Report Ramkrishna VajpeiPublished By Ragini Sinha
Published on: 4 Sep 2021 1:28 PM GMT
RLD anil dubey angry yogi Adityanath
X

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे  (social media)

लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने योगी सरकार पर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर हमला बोला है। उन्होंने आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में बाढ़ की हालत गंभीर है और सरकार बाढ़ के प्रति ज़रा भी गंभीर नही है। वहीं, लोकदल नेता ने आज जारी एक बयान मे कहा कि प्रदेश के एक दर्जन से अधिक ज़िलों में नदियाँ उफान पर हैं और बाढ़ की विभीषिका से लोग अपनी जान-माल की गुहार लगा रहें हैं व ज़रूरी सामान के लिए बिलख रहे हैं, यहाँ तक की मासूम बच्चों को पिलाने के लिए न तो दूध उपलब्ध है और न बीमारों के लिए दवा का इंतजाम है।

गोरखपुर और बस्ती मंडल में बाढ़ का भीषण कहर जारी

अनिल दुबे ने प्रशासनिक तंत्र को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में बाढ़ का भीषण कहर जारी है, हज़ारों की आबादी बाढ़ में फंसी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम ठीक से नहीं किया जा रहा है। रालोद सचिव ने बाढ़ के चलते हो रहे पलायन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में गोरखपुर से बनारस, सोनौली से गोरखपुर और वहां से लखनऊ को जोड़ने वाली सडकों पर यातायात बाधित है। गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, रायबरेली , फर्रुखाबाद, कुशीनगर में बाढ़ के कहर से लोग अपना घर बार छोड़ कर भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गोंडा में तो टेढ़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 2 दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया है, जिससे आने जाने के सभी रास्ते बाधित हैं। बाढ़ से हज़ारों बीघा फसल नष्ट हो गयी है और सरकारी स्कूल पानी से भरे हुए हैं।

'बाढ़ के कारण धान की फसल डूब गई'

अनिल दुबे ने कहा कि बाढ़ के कारण धान की फसल डूब गयी है और बाढ़ प्रभावित ज़िलों में ज्वर व दूसरी बीमारियां फ़ैल रही हैं, लेकिन इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story