×

UP Police News: योगी सरकार ने यूपी पुलिस को दिया तोहफा, नए साल में होगी पदोन्नति

UP Police News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) की योगी सरकार ने नये साल पर 28 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नतियां (promotions) व 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड (selection grade) दिया जा रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 31 Dec 2021 2:02 PM GMT (Updated on: 31 Dec 2021 2:06 PM GMT)
Good News For Police Officers: Yogi government gave the gift of promotion to police officers in the new year
X

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी: photo - social media

UP Police News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने कई पुलिस अधिकारियों (UP Police) को नए साल का तोहफा दिया है। नये साल पर 28 भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के अधिकारियों को पदोन्नतियां (promotions) व 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड (selection grade) दिया जा रहा है।

राज्य सरकार की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतमान पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत किये गये है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी जानकारी

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी (Additional Chief Secretary, Home Avnish Kumar Awasthi) ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों में से एक अपर पुलिस महानिदेशक, अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों क्रमशः सर्वश्री नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा तीन पुलिस उपमहानिरीक्षकों डा प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार एवं चन्द्र प्रकाश-।। को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

7 पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि 7 पुलिस अधीक्षकों श्रीमती भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा(सेनि), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव एवं रमेश को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि 13 पुलिस अधीक्षकों सर्वश्री सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।

अवस्थी ने बताया कि 10 पुलिस अधीक्षकों केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी, मुनिराज जी0, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में अलग से आदेश निर्गत किये जायेगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story