×

UP Police Promotion: 42 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति, देखें नाम

UP Police Promotion: अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 42 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दे दी। साथ ही 33 पुलिस उपाधीक्षकों को ज्येष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गयी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Jan 2022 4:47 PM GMT
UP Police Promotion: 42 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति, देखें नाम
X

UP Police Promotion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने 42 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दे दी। साथ ही 33 पुलिस उपाधीक्षकों को ज्येष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति (Promotion of 33 Deputy Superintendents of Police in the senior scale) प्रदान की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात 42 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। प्रदेश के जिन 42 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (वेतनमान रू0 15600-39100 ग्रेड-पे रू 7600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-12 रू 78800-209200) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

उन अधिकारियों के नाम

अमित किशोर श्रीवास्तव, नितेश सिंह, कालू सिंह, श्रीमती अल्काधर्मराज सिंह, चक्रपाणि त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, विजय शंकर मिश्रा, पीयूष कुमार सिंह, आतिश कुमार सिंह, अनिल कुमार, अरूण कुमार सिंह, श्रीकान्त प्रजापति, श्रीमती अल्का, प्रदीप कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिंह, श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमती रचना मिश्रा, मुकेश कुमार उत्तम, कृपा शंकर, कृष्ण कान्त सरोज, रंजन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, भीम कुमार गौतम, धर्म सिंह मार्छाल, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, श्रीमती ज्ञानवती तिवारी, अखिलेश सिंह, विजेन्द्र द्विवेदी, निशांक शर्मा, डा0 राकेश मिश्रा, रूपेश सिंह, जितेन्द्र कुमार दुबे, राजीव कुमार सिंह, श्रीमती श्वेता श्रीवातस्तव, श्रीमती अलका भटनागर, विशाल यादव, श्रीमती गीतांजली सिंह, अमित कुमार नागर व श्रीमती अमिता सिंह है।

वेतनमान में प्रोन्नति

पुलिस उपाधीक्षक साधारण वेतनमान में कार्यरत जिन 33 अधिकारियो को पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ वेतन मान (वेतनमान रू 15600-39100 ग्रेड-पे रू 6600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-11 रू 67700-208700) में प्रोन्नत किया गया है, उनके नाम क्रमशः सुश्री समीक्षा यादव, भाष्कर वर्मा, अजेय कुमार शर्मा, बलदेव सिंह खनेड़ा, अम्ब्रीश भदौरिया, उमेश शर्मा, ब्रह्म सिंह, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, रजनीश कुमार यादव, कमर मजीद, रामकृष्ण तिवारी, देव नारायण यादव, अभिषेक कुमार पाण्डेय, रत्नेश्वर सिंह, आलोक कुमार अग्रहरी, त्र्ायम्बनाथ दुबे, आशीष प्रताप सिंह, नईम खान मंसूरी, सतीश चन्द्र पाण्डेय, श्रीमती सीमा यादव, शेष मणि उपाध्याय, यतेन्द्र सिंह नागर, सुरेश कुमार, शकील अहमद, विकास श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिपाठी, अखिलेश राय, श्रीमती सौम्या पाण्डेय, गया दत्त मिश्र, अरविन्द कुमार, नीरज सिंह एवं जग मोहन सिंह बुटोला है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story