×

UP Politics: सतीश महाना का अखिलेश यादव पर हमला, कारसेवकों की अयोध्या में गिरी बूंदों को देखने जा रहे हैं सपा प्रमुख

UP Politics:औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव को सीधे निषाने पर लेते हुए कहा कि जो कृष्ण- राम -शिव के नाम से चिढ़ते थे।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Divyanshu Rao
Published on: 4 Jan 2022 3:22 PM GMT
Uttar Pradesh Industrial Development Minister Satish Mahana
X

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना: फोटो- सोशल मीडिया

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भगवान कृष्ण के सपने में आने पर दिए गए बयान और आगामी नौ जनवरी को उनकी अयोध्या यात्रा पर भाजपा नेताओं ने उन्हे हर तरफ से घेरने का काम शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत आज कई भाजपा नेताओं ने उन पर जोरदार हमला किया। इस बीच औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि निरीह कारसेवकों पर गोली चलवाने के बाद अब अखिलेश यादव उन कारसेवकों की अयोध्या में गिरी बूंदों को देखने जा रहे हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना (Satish Mahana) ने एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव को सीधे निषाने पर लेते हुए कहा कि जो कृष्ण- राम -शिव के नाम से चिढ़ते थे, उन्हे भगवान कृष्ण कम से कम याद तो आ रहे हैं। सतीष महाना यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जो जय श्री राम बोलने से घृणा करते थे, जिन्होंने निरीह राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया था, आज वोट के लिए कम से कम ऐसे लोगों को भगवान कृष्ण याद तो आए हैं।

सतीश महाना (फोटो:सोशल मीडिया)

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अतीत को याद करते हुए कहा कि उस समय जयश्री राम का नाम लेना भी गुनाह हुआ करता था। अयोध्या आंदोलन के दौरान जब मैं बजरंग दल में था तो उस दौरान रामभक्तों पर किए गए अत्याचार हर रामभक्त को आज तक याद है। ऐसे राम विरोधियों को अब अयोध्या की याद आ रही है।

महाना ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या जरूर जाना चाहिए, उन्होंने जो पाप किए हैं, निरीह कारसेवकों पर गोली चलाई, उनकी खून की बूंदें कहां गिरी, उन्हें देखने के लिए ही वह अयोध्या जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिस स्थान पर पाप किया है वो उसे देखने के लिए जा रहे है ।

एक सवाल के जवाब में सतीश महाना ने चुटीले अंदाज में कहा कि भगवान कृष्ण अर्जुन के सपने में भी आते थे और एक संरक्षक के नाते दुर्योधन के सपने में भी आते थे लेकिन उनके सपने में किस तरह से आए यह वही जानते होगें।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story