×

UP Election 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सियासी दांव, शहीद किसान परिवार के लिए किया बड़ा ऐलान

UP Election 2022 : यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दांव खेला है। ऐसे में आज अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बड़ा एलान किया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 24 Nov 2021 9:17 AM GMT (Updated on: 24 Nov 2021 10:01 AM GMT)
Akhilesh Yadav
X

अखिलेश यादव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Politics : उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने एक और बड़ा दांव चला है। अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर किसानों से वादा किया है कि 2022 में उनकी सरकार बनेगी तो किसान आंदोलन में मृतक किसान परिवारों को 25 लाख की मदद देंगे। अखिलेश यादव ने कहा की किसान का जीवन अनमोल है क्योकि वो अन्य के जीवन के लिए अन्न उगाता है। सपा प्रमुख ने यह ऐलान कर किसानों को अपने पाले में करने की बड़ी चाल चली है।

अखिलेश यादव का ट्वीट

किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो 'अन्य' के जीवन के लिए 'अन्न' उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की 'किसान शहादत सम्मान राशि' दी जाएगी।

बता दें अखिलेश यादव 2022 के चुनाव को लेकर काफी संजीदा हैं। एक तरफ वह छोटे-छोटे दलों को अपने साथ लाकर एक बड़ा मोर्चा तैयार करने में जुटे हैं। वहीं किसानों का वोट हासिल करने के लिए उन्होंने यह वादा करके किसानों को अपने पाले में लाने की कोशिश की है। उन्हें पाता है की अगर किसान उनकी तरफ मुड़ गया तो सरकार बननी तय है।

संजय सिंह कृष्णा पटेल के साथ की बैठक


अखिलेश यादव ने आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और अपना दल कृष्णा पटेल ग्रुप की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ आज बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया।

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और अपना दल कृष्णा पटेल गुट भी सपा के साथ जाकर गठबंधन कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी को इसका फायदा तो मिलेगा ही इन छोटे दलों को भी यूपी में मजबूती मिलेगी।


आरएलडी से गठबंधन लगभग फाइनल

इसके साथ ही अखिलेश का अपने पुराने सहयोगी जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल से भी गठबंधन पक्का हो चुका है। सीट बंटवारे को लेकर कुछ मामला फंसा है, जो जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है। कल जयंत और अखिलेश के बीच बैठक हुई थी इसमें अब कहा जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों दलों के बीच सीटों पर भी सहमत बन जाएगी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story