×

किसान को बड़ी राहत: 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी, किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी योगी सरकार

UP Today News: 44 जिलों के किसानों के लिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी.

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 28 Oct 2021 1:03 PM GMT
किसान को बड़ी राहत: 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी, किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी योगी सरकार
X

UP Today news: भारी बरसात (Heavy rain) और बाढ़ (Flood) से परेशान किसानों (Kisan) को राज्‍य सरकार (Rajya sarkar) ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों (Kisan) को बड़ी सहायता राशि जारी कर दी है। बाढ़ प्रभावित 44 जिलों के करीब 5 लाख किसानों को 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है।

किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश भी दिए हैं

बाढ़ और भारी बरसात के कारण फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों के साथ योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक बार फिर पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है। सहायता राशि के जरिये सीएम योगी (CM Yogi) ने किसानों (Kisan) के नुकसान की भारपाई का बड़ा प्रयास किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को हर हाल में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इस बीच बाढ़ (Flood) प्रभावित जिलों में नुकसान के आकलन की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक 180 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है, जिसमें से 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों को जारी कर दी गई है। चाल लाख से अधिक किसानों को राज्‍य आपदा मोचक निधि के जरिये सहायता राशि जारी की गई है।

पूर्वांचल के जिले सबसे ज्‍यादा बाढ़ से प्रभावित रहे

गौरतलब है कि भारी बरसात (Heavy rain) और नदियों में उफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। पूर्वांचल के जिले सबसे ज्‍यादा बाढ़ से प्रभावित रहे। किसानों (Kisan) की परेशानी को देखते हुए सीएम योगी (Cm yogi) ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। सीएम ने मंत्रियों और विधायकों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों की मदद के निर्देश दिए थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story