×

Cold Wave in UP : राजधानी लखनऊ में शीतलहर और गलन के चलते घरों में दुबके लोग, पारा गिरकर पहुंचा 6 डिग्री सेल्सियस तक

उत्तरी भारत के तमाम शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने देश के एक बड़े हिस्से को खासा प्रभावित किया है।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By aman
Published on: 20 Dec 2021 4:48 AM GMT
Cold Wave in UP : राजधानी लखनऊ में शीतलहर और गलन के चलते घरों में दुबके लोग, पारा गिरकर पहुंचा 6 डिग्री सेल्सियस तक
X

Cold Wave in UP : उत्तरी भारत के तमाम शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने देश के एक बड़े हिस्से को खासा प्रभावित किया है।


आज यानी 20 दिसंबर को देश के उन राज्यों में जहां सबसे अधिक ठंड पड़ रही है उनमें देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर भी है। देश के पहाड़ी राज्यों की ओर से आ रही उत्तरी हवाओं ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड का एहसास करवाना शुरू कर दिया है।


तापमान में लगातार हो रही गिरावट और Cold Wave की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादा प्रभावित होने का पूर्वानुमान है। आशंका जताई जा रही है कि यूपी के पश्चिमी हिस्से में पाला पड़ने की वजह से फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, प्रदेश के मध्य में स्थित राजधानी लखनऊ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


अचानक बढ़ी ठंड से लोग घरों में ही दुबके हैं। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया। शीतलहर की वजह से वही लोग घरों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें अति आवश्यक काम है। गैर वाजिब वजहों से निकलना स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। हालांकि, अचानक बढ़ी इस ठंड से मानो सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है।


यूपी की राजधानी लखनऊ में पड़ रही इसी ठंड को अपने कैमरे की नजर से दिखाने की कोशिश की है newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी ने।









aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story