×

Vaishno Devi Incident: वैष्णोदेवी मंदिर भगदड़ हादसे में UP के 4 श्रद्धालुओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार देर रात मचे भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 1 Jan 2022 7:23 AM GMT
Vaishno Devi Incident: वैष्णोदेवी मंदिर भगदड़ हादसे में UP के 4 श्रद्धालुओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम
X

Vaishno Devi Incident : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार देर रात मचे भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें, कि मृतकों में अभी तक आठ लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें चार उत्तर प्रदेश के हैं। मृतकों के घरवालों को जैसे ही हादसे की खबर मिली घर में कोहराम मच गया।

वैष्णो देवी मंदिर हादसे में उत्तर प्रदेश के जिन चार लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान कुछ इस प्रकार हैं। -

श्वेता सिंह, उम्र-35

पति का नाम- विक्रांत सिंह, गाजियाबाद

डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र- 30

पिता का नाम- सत्य प्रकाश सिंह, गोरखपुर

विनीत कुमार, उम्र- 38

पिता का नाम- वीरपाल सिंह, सहारनपुर

धरमवीर सिंह, उम्र-35

सहारनपुर

भगदड़ का शिकार हुए चार अन्य मृतकों में दो दिल्ली के जबकि एक हरियाणा और एक जम्मू-कश्मीर का स्थानीय नागरिक है। शेष चार लोगों की पहचान होनी अभी बाकी है। स्थानीय प्रशासन इस सिलसिले में जुटी है। इतना ही नहीं, प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ताकि, देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर परिवार के लोग घायलों या मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये नंबर हैं--

01991-234804

01991-234053

तीन सदस्यीय टीम करेगी हादसे की जांच

घटना के बाद, श्राइन बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा है, कि हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस टीम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे। उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिवीजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।

श्राइन बोर्ड ने जारी किया बयान

इससे पहले, वैष्णो देवी मंदिर हादसे के संबंध में श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। अपने बयान में बोर्ड ने कहा है, कि शनिवार देर रात वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर- तीन के पास भगदड़ मची थी। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस वजह से कईयों की जान बचाई जा सकी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story