×

World Organ Donation Day: CRPF लखनऊ ग्रुप के 75 जवान करेंगे अंग दान, उपनिरीक्षक ने कहा- 'मृत्यु के बाद बलिदान नहीं, दान सम्भव'

आज है विश्व अंगदान दिवस है इस मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लखनऊ ग्रुप केंद्र के 75 जवानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंगदान का संकल्प लिया जाएगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 Aug 2021 2:14 AM GMT
75 jawans of CRPF Lucknow Group will donate organs
X

CRPF लखनऊ ग्रुप के 75 जवान करेंगे अंग दान: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया

World Organ Donation Day: भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। कई विभागों द्वारा अलग-अलग रूप से 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' भी मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लखनऊ ग्रुप केंद्र के 75 जवानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंगदान का संकल्प लिया जाएगा। इसमें 10 राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य रैंकों के कुल 75 जवान हैं। इस मौके पर सीआरपीएफ लखनऊ ग्रुप केंद्र के उपनिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि 'मृत्यु के बाद बलिदान तो नहीं, लेकिन दान सम्भव है।'

इससे बेहतर जनसेवा नहीं

उपनिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि 'हमारा बल बलिदान का प्रतीक है और वर्षों से हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। मृत्यु के बाद बलिदान तो नहीं, लेकिन दान सम्भव है।' उन्होंने कहा कि 'हमारा अंग यदि किसी ज़रूरतमंद के काम आ सके, तो जीवन में इससे बेहतर जनसेवा शायद नहीं हो सकती। इसीलिए, हमने यह निर्णय लिया है कि आज़ादी के 75वें वर्ष पर हम में से कम से कम बल के 75 सदस्य अपने अंगों को दान करने की प्रतिज्ञा करें।'

जानकारी से जागरूकता बढ़ेगी

सीआरपीएफ लखनऊ ग्रुप केंद्र के उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि, कमांडेंट की सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने हाल ही में बल को अंग दान के प्रति जागरूक किया। उन्हें प्रण लेने के लिए प्रेरित भी किया था। शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि 'आने वाले समय में भी समस्त फोर्स को इसके बारे में गहन जानकारी देकर और जागरूक किया जाएगा।'

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story