×

UP Cabinet Expansion : योगी कैबिनेट का विस्तार, जिन्हें बनाया गया मंत्री, जानें उनके बारे में सबकुछ

UP Cabinet Expansion Live : योगी कैबिनेट के विस्तार की शुरूआत हो गई है। ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 Sep 2021 12:13 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2021 1:55 PM GMT)
UP Cabinet Expansion : योगी कैबिनेट का विस्तार, जिन्हें बनाया गया मंत्री, जानें उनके बारे में सबकुछ
X

UP Cabinet Expansion Live: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के विस्तार की शुरूआत हो गई है। जीं हां काफी लंबे समय से यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बाद अब विराम मिल गया है। ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार का ये आखिरी कैबिनेट विस्तार है।


योगी कैबिनेट विस्तार में सबसे पहले जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बता दें, जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

ताजा जानकारी देते हुए बता दें, कि छत्रपाल सिंह गंगवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। कुर्मी जाति से संबंध रखने वाले छत्रपाल सिंह गंगवार भाजपा के दिग्गज नेता हैं।

ऐसे में अभी आई तस्वीरें से कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ नए मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं-


श्री दिनेश खटीक, डॉ. संगीता बलवंत, श्री धर्मवीर सिंह, श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, श्री संजीव कुमार, श्री जतिन प्रसाद, चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, शामली, गोपाल अंजान भुर्जी, मुरादाबाद, संजय निषाद गोरखपुर।

यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि न भ्रष्टाचार करेंगे, न ही किसी को करने देंगे। सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ है।


Live Updates

  • 26 Sep 2021 1:17 PM GMT

    UP Cabinet Expansion- यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में जिन्हें मंत्री मनाया गया है उनका विवरण

    1) जितिन प्रसाद (शहाजहांपुर) - (ब्राह्मण - सवर्ण)

    2) संगीता बलवंत बिंद (ग़ाज़ीपुर) - (मल्लाह ओबीसी)

    3) धर्मवीर प्रजापति (आगरा) - (कुम्हार - ओबीसी)

    4) पलटूराम (बलरामपुर) - (अनुसूचित जाति)

    5) छत्रपाल गंगवार (बरेली) - (कुर्मी - ओबीसी

    6) दिनेश खटिक (मेरठ) - (दलित - एससी)

    7) संजय गोंड (सोनभद्र) - (अनुसूचित जनजाति - एसटी)

  • 26 Sep 2021 12:51 PM GMT

    UP Cabinet Expansion- पलटू राम ने कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली। वह अनुसूचित जाति के नेता हैं।  

  • 26 Sep 2021 12:49 PM GMT

    UP Cabinet Expansion- धरमवीर सिंह राज्य मंत्री की शपथ ली है। वे विधान परिषद के सदस्य हैं और आगरा के रहने वाले हैं।



  • 26 Sep 2021 12:48 PM GMT

    दिनेश खटीक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं और अनुसूचित जाति से हैं।

  • 26 Sep 2021 12:47 PM GMT

    योगी कैबिनेट विस्तार में संगीता बिंद ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं। इस समय गाजीपुर सदर में विधायक हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story