×

UP Election 2022: अब मीरपुर MLA अवतार भड़ाना ने BJP को दिया झटका, पार्टी छोड़ थामा RLD का साथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पार्टी विधायकों का जाना जारी है। आज बुधवार को मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अवतार भड़ाना ने पार्टी छोड़कर जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ज्वाइन कर लिया।

Network
Newstrack NetworkWritten By aman
Published on: 12 Jan 2022 6:42 AM GMT
avtar bhadana
X

सोशल मीडिया से 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पार्टी विधायकों का जाना जारी है। आज बुधवार को मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अवतार भड़ाना ने पार्टी छोड़कर जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ज्वाइन कर लिया। चुनाव से ठीक पहले इसे बीजेपी के लिए इसे झटका माना जा रहा है। बता दें कि इस चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल का प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबंधन है।

गौरतलब है, कि इससे पहले भी एक बार मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी एमएलए अवतार सिंह भड़ाना के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोर पर थी। तब लम्बे समेत तक इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि भड़ाना कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मगर, ये कयास मात्र ही निकले।

दरअसल, बीजेपी में आने से पहले अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे थे। इससे पहले फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर वो तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन पिछले चुनाव में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिस वजह से उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंच गए। बीजेपी विधायक बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद की बाट जोहते रहे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कहा जाता है कि जैसा उन्होंने उम्मीद की थी बीजेपी ने उन्हें उतना भाव नहीं दिया। इसे एक वजह के तौर पर फ़िलहाल देखा जा रहा है।

दूसरी तरफ, पिछले महीने यानी दिसंबर से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के 17 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। इनमें योगी कैबिनेट मंत्री के मंत्री सहित कई विधायक शामिल हैं। बीजेपी छोड़ने वाले कई नेता और विधायक समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी छोड़ने वाले सबसे नए और बड़ा चेहरा रहे हैं। योगी सरकार में शामिल होने से पहले मौर्य बहुजन समाज पार्टी में थे। साल 2007 से 2012 के बीच वह मायावती की सरकार में मंत्री भी रहे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story