×

Mission 2022: UP में जाति की राजनीति तेज, पिछड़ी जातियों को साधने में जुटी कांग्रेस

पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संविधान को नष्ट किया जा रहा है।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Ashiki
Published on: 25 July 2021 5:17 PM GMT
pichhara varg sammelan
X

पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में शामिल  हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) करीब आते ही वोट की राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ बीएसपी जहां ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पिछड़े वर्ग को साधने में जुटी गई है। इसी को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पिछड़ा वर्ग के तत्वाधान में प्रजापति, कुम्हार, चित्रवंशी समाज का महासम्मेलन आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में सैकड़ो लोग कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में शामिल हुए।

पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संविधान को नष्ट किया जा रहा है। जासूस मामले पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जासूस पार्टी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जासूसी कराता है, ये हमारे सारे अधिकार छीन रही है, हमें चिंतन करना होगा, हमें अपने को मजबूत करना होगा। इस दौरान लल्लू ने आरएसएस (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा की संघ चाहता है कि आरक्षण खत्म हो जाए, हमें इसने सतर्क रहना होगा। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 30 सालों में सभी सरकारों ने प्रजापति समाज का सिर्फ़ शोषण किया है।

2022 में कांग्रेस के साथ रहेंगे प्रजापति समाज के लोग

पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा की प्रजापति समाज ने वादा किया है कि 2022 में वो कांग्रेस के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है, उन्होंने कहा नौ ब्राह्मण मुख्यमंत्री कांग्रेस ने प्रदेश को दिए हैं। जो लोग साढ़े चार साल बाद जगे हैं वो लोग चिंता करें कांग्रेस पार्टी पर ब्राह्मणों का आशीर्वाद पहले से हीं है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व विधायक व मंत्री बंशमणि प्रसाद महासम्मेलन में मौजूद थे।

Ashiki

Ashiki

Next Story