Ramkinkar 100 birth Celebrations: गांधीवादी सिद्धांतों के पक्के सिपाही रामकिंकर का 100 जन्मदिवस समारोह, लोगों ने अपने प्रिय नेता को किया नमन

Ramkinkar 100 birth Celebrations : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामकिंकर के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव सराय रजई में जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

Network
Report NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Jan 2022 2:38 PM GMT
Ramkinkar 100 birth Celebrations
X

Ramkinkar 100 birth Celebrations : गांधीवादी सिद्धांतों के पक्के सिपाही रामकिंकर का जन्मशताब्दी समारोह

Ramkinkar 100 birth Celebrations :गांधीवादी सिद्धांतों के पक्के सिपाही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामकिंकर के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव सराय रजई में जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के साथ तमाम जिले के तमाम नेताओं ने एक सुर से उनके गांधीवादी सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें पक्का सिपाही बताया। स्वर्गीय रामकिंकर का जन्म प्रतापगढ़ जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर पट्टी तहसील के सराय रजाई गांव में हुआ था। वह पांच बार विधायक, दो बार सांसद, केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार में मंत्री रहकर जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा की। उनके द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों को आज लोगों ने उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर याद कर उन्हें नमन किया।

1952 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे

स्वर्गीय रामकिंकर 1952 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार में उप मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री बने। वह बाराबंकी से दो बार सांसद चुने गए और राज्य, कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके सौवें जन्मोत्सव के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा जिस तरह से उन्होंने अपने जीवन को अत्यंत ही सादगी और ईमानदारी के साथ जिया आज के नेताओं और लोगों के लिए एक मिसाल है। लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इतने बड़े पदों पर रहते हुए उन्होंने अपने लिए कोई संपदा अर्जित नहीं की। उन्होंने सैकड़ों लोगों को नौकरी दी, सड़के बनवाई लेकिन जिसकी भी मदद की उससे कोई अपेक्षा नहीं किया। वह वास्तव में समाजवादी गांधीवादी सिद्धांतों के पक्के सिपाही थे। आज के समय में ऐसे व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए ताकि नौजवान प्रभावित हो सके।

51000 रुपये की धनराशि 'रामकिंकर स्मृति न्यास' में देने की घोषणा

इस अवसर पर स्वर्गीय रामकिंकर के परिवार की ओर से दो लाख 51000 रुपये की धनराशि 'रामकिंकर स्मृति न्यास' में देने की घोषणा की गई और कहा गया कि इससे लड़कियों की शिक्षा के लिए कार्य किए जाएंगे। उनके बेटे अशोक किंकर ने अतिथियों का स्वागत किया।आज के इस समारोह की अध्यक्षता मास्टर हाजी रुकनुद्दीन ने किया। समारोह में हाजी रुकनुद्दीन ने सर्वप्रथम रामकिंकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। हेमंत नंदन ओझा कार्यक्रम संयोजक में रामकिंकर का जीवन परिचय दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी त्रिपाठी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामबरन सिंह जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान पुरातत्वविद डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा पूर्व बैंक प्रबंधक बीपी त्रिपाठी डीपी इंसान पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सरोज पूर्व प्रमुख शांति सिंह जगदीश प्रसाद मिश्र पूर्व प्राचार्यडॉ वीके सिंह डॉक्टर नीरज त्रिपाठी मजदूर नेता राम सूरत एडवोकेट सलीम उद्दीन खान शहर कमेटी कांग्रेस के अध्यक्ष इरफान अली आई पी तिवारी निर्भय प्रताप सिंह मुख्तार खान आदि ने समारोह को संबोधित किया। समारोह में रामकिंकर की बेटी सौम्या किंकर ने घोषणा की गई कि वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 2 जनवरी 2023 को जन्मशताब्दी समारोह का समापन भी सराय रजई में भव्य स्वरूप में किया जाएगा।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story