UP Election 2022: इस बार बदली है प्रतापगढ़ की राजनीति, शिवाकांत ओझा के आने से BJP को मिलेगा लाभ

UP Election 2022: प्रतापगढ के आसपास के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति से कई वर्षो से राजनीति के शिखर पर रहे शिवाकांत ओझा को भाजपा से टिकट मिल सकती है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 27 Jan 2022 10:08 AM GMT
UP Election 2022: इस बार बदली है प्रतापगढ़ की राजनीति, शिवाकांत ओझा के आने से BJP को मिलेगा लाभ
X

UP Election 2022: राजनीतिक दलों के नेताओं का पाला बदलने का खेल अभी तक जारी है। टिकट मिलने न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने करारा झटका देते हुए अपने बेटे समेत भाजपा का दामन थाम लिया। ओझा का टिकट समाजवादी पार्टी की तरफ से काट दिेने से वह बेहद नाराज थें।

प्रतापगढ के आसपास के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति से कई वर्षो से राजनीति के शिखर पर रहे शिवाकांत ओझा को भाजपा से टिकट मिल सकती है। शिवाकांत ओझा इस क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं।

शिवाकांत ओझा को सपा में कोई खास तवज्जो नहीं

वह कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुके है। इसके बाद वह अखिलेश यादव की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी इसके पहले ही उनके विधानसभा क्षेत्र रानीगंज से विनोद दुबे को पार्टी का प्रत्याशी बना चुकी है।

दो दिन पहले हीे प्रो.शिवाकांत ओझा ने अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर आपत्ति भी जताई थी पर अखिलेश यादव ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी थी। इससे वह काफी नाराज थे।

आज नई दिल्ली में पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता राकेश सचान भी भाजपा में शामिल हो गए। वह इसके पहले समाजवादी पार्टी से फतेहपुर से सांसद रह चुके हैं। छात्र नेता रहे राकेश सचान 1993 और 2002 कानपुर देहात से विधायक रह चुके हैं।

इनके अलावा शरदवीर सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। शरदवीर सिंह तीन बार समाजवादी पार्टी में विधायक रह चुके हैं। टिकट कटने से नाराज शरदवीर ने भी हाल ही में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीति इस बार बेहद दिलचस्प

प्रतापगढ जिले की राजनीति इस बार बेहद दिलचस्प हो गयी है। समाजवादी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को एलान कर दिया है। पार्टी ने जनशक्ति पार्टी के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को उतार दिया है। रानीगंज से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा का टिकट काटकर उनकी जगह विनोद दुबे को प्रत्याशी बनाया है।

अभी दो महीने पहले रानीगंज क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर शिवाकांत ओझा समर्थकों और अन्य टिकट के दावेदारों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था। यहां तक कि जनसभा में बवाल के दौरान असलहे भी लहराए गए थें।

गुलशन यादव कभी राजा भैया के दाहिने हाथ माने जाते थें। सीओ जियाउल हक की हत्या मंे उनका नाम भी आया था। बसपा शासनकाल में राजा भैया के साथ ही वह भी जेल गए थे। लेकिन कुछ सालों से राजा भैया से उनके मतभेद पैदा हो गये। जबकि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने राम सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। 2012 में राम सिंह पटेल पट्टी से विधानसभा चुनाव जीते थे। मगर वह 2017 में मंत्री मोती सिंह से चुनाव हार गए थे।

Pratapgarh, Shivakant Ojha , Shivakant Ojha news, Samajwadi Party, BJP, UP Election 2022, up leaders , political parties , Shivakant Ojha joined BJP, Shivakant Ojha join BJP, Shivakant Ojha left Samajwadi Party, Shivakant Ojha not getting ticket, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022

up election 2022 opinion poll satta bazar , up election 2022 up , up election 2022 mayawati , rss on up , up election 2022 twitter , up election 2022 com , up election 2022 trends , up election 2022 group , up election 2022 mukhyamantri , up election 2022 satta bazar phalodi , up election 2022 predictions in hindi , up election 2022 date latest news , up election 2022 total seats in hindi एम , up election 2022 janta ka mood , up election 2022 postponement update, akhilesh yadav

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story