×

PUBG गेम खेलने के लिए मां की हत्या- आरोपी बेटे का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप, पिता-बहन के सवाल पर ये बोला

लखनऊ पुलिस ने अपनी मां की हत्या के आरोपी बेटे से सभी एंगल से सवाल पूछे। लड़के ने भी सभी सवालों का जवाब दिया। वहीं, पिता अपने बेटे को माफ कर देना चाहते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 9 Jun 2022 10:11 AM GMT
pubg murder case son killed mother lucknow police interrogation question answer
X

Lucknow PUBG Murder Case (File Photo) 

Lucknow PUBG Case : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) आजकल कत्ल की एक घटना से सकते में है। हत्या की कहानी ही ऐसी ही है, कि सुनने वाले स्तब्ध रह जाते हैं। इस हत्याकांड को अंजाम दिया है एक 16 वर्षीय किशोर ने। इस लड़के ने अपनी मां की हत्या गोली मारकर कर दी। बताया जाता है कि बेटे ने सिर्फ इसलिए अपनी मां को गोली मार दी, क्योंकि वो हर समय उसे ऑनलाइन गेम PUBG खेलने से मना करती थी।

इस रोक-टोक से गुस्साए लड़के ने मां को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन, हद तो तब हो गई जब वह हत्या के बाद पार्टी करता रहा। बता दें, शहर को चौंकाने वाली इस वारदात को शनिवार-रविवार की रात अंजाम दिया गया। 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां को गोली मार दी।

क्या है मामला?

इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले इस किशोर की बेफिक्री का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि मां को गोली मारने के बाद वह आराम से, बगैर किसी चिंता के अगले तीन दिनों तक पार्टी करता रहा। उस घर में हत्यारे किशोर के साथ उसकी बहन भी थी। इस दौरान उसने अपनी बहन को भी धमकाया। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला। उनके साथ उसी घर में पार्टी की। इस दौरान जब मृतका की लाश दुर्गंध आने लगी तो उसे छिपाने के लिए लगातार रूम फ्रेशनर भी छिड़कता रहा। लेकिन, इस हत्याकांड से पर्दा उठा। राज खुलने के बाद लखनऊ पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

'गेम नहीं खेलने देती थी'

ऑनलाइन गेम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसे लेकर मनोचिकित्सक और विशेषज्ञों की राय अपनी जगह। पूछताछ के दौरान इस आरोपी लड़के ने जो जवाब दिया उससे साफ जाहिर है कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसे रत्ती भर भी ये फर्क नहीं पड़ रहा कि उसने क्या किया। कितनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जब लड़के से पूछा कि, तुमने ऐसा क्यों किया? इस पर वह चुप रहा। पुलिस के दोबारा पूछने पर बोला, 'मम्मी बहुत रोक-टोक करती थी। गेम नहीं खेलने देती थी।'

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

इसके बाद, पुलिस ने जब उससे सवाल किया कि, 'मां को गोली कैसे मारी? इसके जवाब में लड़के ने बताया, रात में सोते समय। जब मम्मी सो गई थी, तभी पापा की पिस्तौल से गोली मार दी।' पुलिस दंग रह गई, जब इस जवाब के दौरान आरोपी बेटे के चेहरे पर कोई शिकन नहीं था। पुलिस ने अगला सवाल किया, तुम्हें डर नहीं लगा। ये नहीं सोचा कि पुलिस पकड़ लेगी? किशोर का जवाब था नहीं।

पुलिस- बहन को क्या बताया? दिया ये जवाब

लखनऊ पुलिस ने हत्या आरोपी बेटे से अगला सवाल पूछा, बहन को क्या बताया? जवाब में उस लड़के ने कहा, 'उससे कहा था मम्मी के बारे में किसी को बताया तो तुम्हें भी ऐसे ही मार दूंगा। इसलिए तुम चुप रहना। किसी से कुछ मत कहना।' लड़के ने बहन को मौत का दर दिखाकर चुप करा दिया। अगला सवाल पुलिस ने पूछा, कि कौन सा गेम खेलते थे फोन में? इसके जवाब में उसने बताया, ऑनलाइन गेम। फिर पूछा गया, कौन-कौन सा गेम? इस पर उसने कहा, 'PUBG, फाइटर इंस्टाग्राम पर रहता था। गेम खेलना अच्छा लगता था। मगर, मम्मी रोकती थी। हमेशा गुस्सा करती थी। जिससे मुझे गुस्सा आता था।'

तो क्या पापा को भी मार देते?

इसके बाद पुलिस ने अगला सवाल किया, अगर पापा पीटते तो क्या उन्हें भी गोली मार देते? इसके जवाब में आरोपी बेटे ने कहा, 'वो तब देखा जाता, कि क्या करता अभी क्या बताऊं।' इस जवाब के वक्त भी लड़के के चेहरे पर निश्चिंतता का भाव था।

'मैं इतना नहीं सोचता'

पुलिस ने अगला सवाल पूछा, इस हत्या मामले में तुम्हें जेल हो जायेगी, क्या कभी ये नहीं सोचा था? इसके जवाब में लड़के ने कहा, 'नहीं, मैं इतना नहीं सोचता हूं।' इस जवाब से हत्यारोपी बेटे की मानसिक स्थिति को आप सहज समझ सकते हैं। पुलिस का अगला सवाल था, दोस्तो के साथ पार्टी क्यों की? इसके जवाब में पहली बार लड़के ने 'डर' की बात की। उसने कहा, 'हत्या के बाद रात में डर गया था। बहुत दिनों से दोस्तों के साथ फिल्म नहीं देखी थी। वो मुझसे मूवी देखने को कह भी रहे थे। तब मैंने कहा, कि चलो घर चलें।' फिर किशोर ने दोस्तों के साथ घर में पार्टी की।

खाना कहां से लाते थे, ये दिया जवाब

पुलिस के सवाल यहीं ख़त्म नहीं हुए। उन्होंने अगला सवाल किया, तो बहन को खाना कहां से लाकर देते थे? इस पर लड़के ने कहा, स्कूटी से बाहर जाता था और बहन के लिए खाना लाता था। जो मन करता था वह खाने को लाता था। तभी उससे अगला सवाल पूछा गया कि, घर में खाना बनाया था क्या? इस पर उसने कहा, हां बनाया था। जो बहन को पसंद था, वही बनाया था।'

अब मां नहीं है, क्या दुख है?

इसके बाद लखनऊ पुलिस ने बेहद भावनात्मक सवाल पूछा। पुलिस ने लड़के से पूछा, अब मां तो है नहीं, क्या तुम्हें दुख नहीं होता? लड़के का जवाब था, नहीं। मुझे कोई दुख नहीं है।' मतलब इस लड़के को अपनी मां की हत्या का कोई मलाल नहीं है। अगला सवाल पूछा गया, कि इस दौरान घर पर फोन आता था तो क्या बताते थे? जवाब में कहा, 'मम्मी का फोन मेरे पास था। मैं अपने फोन से बोल देता था कि मम्मी अभी दादी को देखने गई हैं। आएंगी तो उनसे बात करवा दूंगा।' यहां लड़के ने शातिरी से फोन करने वालों को घुमा देता था।

...तब बताया कि ऐसा हो गया

यूपी पुलिस ने आरोपी किशोर से सभी तरह के सवाल किए। ऐसे ही एक सवाल में जब उससे पूछा गया कि, तुमने पिता का फोन क्यों नहीं उठाया? इसके जवाब में लड़के ने कहा, 'उठाया था। जब देखा कई फोन आ रहे हैं, तब बताया कि ऐसा हो गया।'

पोर्न देखने के सवाल पर दिया ये जवाब

चूंकि, किशोर अक्सर मोबाइल पर पोर्न आदि भी देखते हैं तो पुलिस ने भी इसी से जुड़ा एक अन्य किया। पूछा कि क्या मोबाइल में पोर्न देखते थे, इसके लिए मम्मी मना करती थीं? इसके जवाब में लड़के ने कहा, 'हां मेरे दोस्त देखते थे। उन्हें कोई कुछ नहीं कहता था।' वहीं पुलिस ने अंत में पूछा, हत्या को लेकर कहानी क्यों गढ़ी? इस पर हत्यारोपी बेटे का जवाब था, 'लगा था कि किसी को पता नहीं चलेगा।'

लखनऊ पुलिस ने अपनी मां की हत्या के आरोपी बेटे से सभी एंगल से सवाल पूछे। लड़के ने भी सभी सवालों का जवाब दिया। कई सवालों के जवाब में लड़के का चेहरा बिना किसी भाव का था। चेहरे पर शिकन जैसी कोई चीज भी नहीं थी। हालांकि, इस हत्याकांड से जहां लोग स्तब्ध हैं वहीं पिता अपने बेटे को माफ कर देना चाहते हैं। उनका कहना है कि पत्नी तो चली गई, अब इकलौता बेटा ना जाए। ये अलग बात है कि कानून अपना काम करेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story