TRENDING TAGS :
Rae Bareli News: सपा सांसद किरणमय नंदा ने की प्रेस कांफ्रेंस, CM योगी पर बोला हमला
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने यहां ऊंचाहार के सपा विधायक मनोज पाण्डेय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता किया।
सांसद किरणमय नंदा
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने यहां ऊंचाहार के सपा विधायक मनोज पाण्डेय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने 2022 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया, कहा भाजपा दो अंको में ही रहेगी।
इसलिए कि उत्तर प्रदेश का जो हाल है उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने सीएम योगी पर भी हमला बोला कहा कि योगी जनता के मुख्यमंत्री नही हैं वो केवल भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए कहते हैं ठोक दो ये सब बातें। सांसद किरणमय नंदा ने आगे कहा कि इतना झूठा बोलते कभी किसी मुख्यमंत्री को नही देखा गया।अखिलेश सरकार में जो काम हुआ था उसी काम पर योगी का फोटो चिपका दिया जाता है।
वहीं उन्होंने कोरोना कॉल में उत्तर प्रदेश की भयावह स्थित पर कहा कि कोरोना के समय कितनी डेड बॉडी को गंगा में डाल दिया है। ये गंगा इतनी निर्मल है कि हम लोग पूजा करते हैं। उसको अपवित्र कर दिया। गंगा के किनारे मिट्टी में रख दिया कुत्ता आकर खा रहा था। कोरोना में हिंदुस्तान में जितनी मौतें हुई हैं उसमें आधी मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। मैंने देखा था गांव-गांव में कोई इलाज नही, डॉक्टर नही ऑक्सीजन नही है आदमी सड़क पर खड़ा होकर के मर गया।
सांसद किरणमय नंदा
शिवपाल को लेकर कहा सपा में आने पर स्वागत है गठबंधन नहीं चलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुस्तान का आज जीडीपी गिर गया इसलिए कि उत्तर का जीडीपी गिर गया है। उत्तर प्रदेश में धान, गेहूं सारी चीजे सबसे अधिक पैदा होतीं हैं लेकिन एमएसपी को लेकर किसान सड़क पर बैठा है। उन्होंने शिवपाल यादव के शामिल होने को लेकर कहा कि शिवपाल यादव का शामिल होना नेता की बात है, जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं वो सपा में शामिल हो जाये। सपा में आने पर स्वागत है गठबंधन नही चलेगा।