×

Raebareli News: बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने ब्राह्मण समाज को जमकर लुभाया

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आज रायबरेली में ब्राह्मण वर्ग को अपनी ओर खींचने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।

Narendra Singh
Published on: 28 July 2021 3:57 PM GMT
Satish Chandra Mishra addressing the BSP
X

सतीश चंद्र मिश्रा

Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए आज सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली में सभी दलों ने जोर आजमाईश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी जो लंबे समय से प्रदेश की सत्ता से दूर है, ब्राह्मण वर्ग को अपनी ओर खींचनें के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। जिसकी कमान बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी गई है।

प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग को लुभाने के लिए व अपने साथ लाने के लिए जिलो में ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करवा दिए है। इस कार्यक्रम की बागडोर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई है जो आज सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे और शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की साथ ही 2022 में प्रदेश की सत्ता में वापसी की बात भी कही- शहर के एक निजी होटल पहुंचे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला, तिलक व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस बार प्रबुद्ध वर्ग बसपा के साथ मिलकर चलेगा: सतीश चंद्र मिश्रा

इस बार प्रबुद्ध वर्ग बसपा के साथ मिलकर चलेगा: सतीश चंद्र मिश्रा

साथ ही उन्हें ब्राह्मणों की निशानी फरसा भी दिया गया। मंच पर फरसा लहराते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि "आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में बसपा की सरकार बनवाने का संकल्प किया।" मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "सबसे पहले हमारी पार्टी ने प्रबुद्ध सम्मेलन करने की घोषणा की जिसको जैसे ही हमने शुरू किया लोग हमसे जुड़ने लगे इसे देखकर अन्य दलों ने खलबली मच गई।" वहीं अब सभी दल इसी राह पर चल रहे हैं। इस बार प्रबुद्ध वर्ग बसपा के साथ मिलकर चलेगा और उनके योगदान से हम लोग आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज होंगे।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा को सम्मानित करते कार्यकर्ता

यहां ब्राह्मण समाज पर मौजूदा सरकार में लगातार अत्याचार होने का आरोप भी लगाया। इस दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने राम मंदिर के लिए जमा हुए चंदे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक कितना खर्च हुआ और कितना बचा इसका हिसाब भी देना चाहिए। सपा और कांग्रेस भी ब्राह्मण कार्ड खेल रही है, यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बाकी सब पिछलग्गू हैं, बसपा ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करने का ऐलान किया था। बसपा के लिए ब्राह्मण कार्ड कितना सार्थक है, पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार ब्राह्मण भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करने के साथ ही बसपा की सरकार बनाएग।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story