×

Raebareli News: पीड़ित महिला की नहीं सुन रही पुलिस, समाधान दिवस में लेकर पहुंची फरियाद

रायबरेली पुलिस की हकीकत का अंदाजा उच्च अधिकारियों को तब हुआ जब एक महिला फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंच गई।

Narendra Singh
Published on: 17 July 2021 4:13 PM GMT (Updated on: 17 July 2021 4:13 PM GMT)
Women
X

समाधान दिवस में अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनते समय महिला बेहोश होकर गिर पड़ी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस कार्रवाई में कितनी फिसड्डी है इसका अंदाजा उच्च अधिकारियों को तब हुआ जब एक महिला फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंच गई। करीब दस दिन पूर्व उसे और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारापीट की गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किया गया। थक हार कर महिला शनिवार को डीएम-एसपी के सामने समाधान दिवस में पहुंची। वह अधिकारियों को अपनी आप बीती बता ही रही थी कि अचानक बेहोश होकर गिर गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार शानिवार को रायबरेली के लालगंज तहसील में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समाधान दिवस में बैठे हुए जनता की समस्या सुन रहे थे। इसी समय एक पीड़ित महिला वहां पहुंची और अधिकारियों को समस्या सुनाते हुए अचानक मूर्छित होकर फर्श पर गिर पड़ी।


जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे रिसाली मजरे दीपेमऊ गांव निवासी परमा देवी व उसके परिवार के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें कार्रवाई न होने पर वो आज समाधान दिवस पर अपनी फ़रियाद लेकर पहुंची थी। जब वो अधिकारियों को आप बीती सुना रही थी कि अचानक मूर्छित होकर परिसर में गिर पड़ी, जिससे यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने महिला को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उस महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला लालगंज थाना क्षेत्र के पुरे रिसाली मजरे दीपेमऊ गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story