×

Raebareily News: जब प्रियंका बोलीं-मेरी सीट नहीं ले पाओगे, BJP MLC दिनेश सिंह बोले खतरे में है यही क्या कम है

Raebareily News: दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपकी कुर्सी खतरे में है, क्या यही कम नहीं है।

Narendra Singh
Written By Narendra Singh
Published on: 4 Oct 2021 12:38 PM GMT
up political  latest news
X

जब प्रियंका बोलीं-मेरी सीट नहीं ले पाओगे (social media)

Raibareli News: रायबरेली का पंचवटी परिवार जो कई दशकों तक गांधी परिवार के करीब हुआ करता था, उनमें अब ऐसी खाई पड़ गई है कि पिछले तीन सालों से यह परिवार धुर विरोधी हो चुका है। दो साल पूर्व जहां इस परिवार के सर्वे सर्वा एमएलसी दिनेश सिंह (MLC Dinesh Singh) ने बीजेपी के सिंबल पर लोकसभा चुनाव (lok sabha election) में सोनिया गांधी (sonia gandhi) को चुनौती दी वहीं अब ये राजनैतिक लड़ाई इस कदर बढ़ी है कि आसमान में उड़ती फ्लाइट में भी देखी जा रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फ्लाइट में दिनेश प्रताप सिंह से टकराई

फ्लाइट का ऐसा ही एक किस्सा बीजेपी एमएलसी दिनेश सिंह ने एफबी पर शेयर किया है। जिसमें जब बीजेपी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फ्लाइट में टकरा गए, प्रियंका गांधी ने उनसे कह दिया कि आप मेरी सीट नहीं ले पाओगे। इस पर जवाब देते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आपकी कुर्सी खतरे में है, क्या यही कम नहीं है।

अपनी इस इस सियासी जंग का किस्सा दिनेश प्रताप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फेसबुक पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने लिखा, 'मैं इंडिगो फ्लाइट की एग्जिट रो वाली 19सी सीट पर बैठा था। मेरी बगल वाली 19बी सीट पर एक बुजुर्ग बैठे थे। उसी रो की D,E,F तीनों सीट खाली थीं, तो मैं बुजुर्ग को राहत देने के मकसद से 19डी में जाकर बैठ गया।' उन्होंने आगे लिखा 'कुछ देर बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आ गईं और बोली कि ये सीट मेरी है। मैंने उनकी ओर देखा, प्रणाम किया और अपनी सीट की ओर जाने लगा तभी उन्होंने गुस्से में कहा कि आप इतनी जल्दी मेरी सीट नहीं ले पाओगे। मैंने जवाब दिया कि आपकी सीट खतरे में है, यही कम है क्या।'

प्रियंका गांधी ऐसा बर्ताव करेंगी, इस पर यकीन नहीं होता।

दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी लिखा कि प्रियंका गांधी ऐसा बर्ताव करेंगी, इस पर यकीन नहीं होता। रायबरेली की जनता ने दिनेश प्रताप सिंह से खुश होकर आपसे रायबरेली की सीट छीन ली थी, लेकिन सोनिया गांधी को ये सीट कैसे मिली ये आपके परिवार के कलेजे में छुपा है। उन्होंने लिखा, 'मुझे आंखें दिखाकर रायबरेली से सांसद नहीं बन पाएंगी और न ही दिनेश सिंह अब आपसे डरने वाला है।' ये किस्सा दिल्ली से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट का है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story