×

Raebareli : रायबरेली में झूमते रहे अदिति सिंह के समर्थक, कांग्रेस ने बताया अवसरवादी

Raebareli :सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज कांग्रेस को भारी झटका लगा है। सदर सीट से कांग्रेस की विधायक रही अदिति सिंह ने आज लखनऊ में बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 24 Nov 2021 2:47 PM GMT
विधायक अदिति सिंह
X

विधायक अदिति सिंह 

Raebareli : अदिति सिंह के भाजपा (BJP Mein Aditi Singh) में जान पर जहां रायबरेली स्थित उनके आवास पर जश्न का माहौल है समर्थक मिठाइयां बांटकर, ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं,पटाखे दाग रहे हैं जिसमें मुस्लिम समर्थक भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने अदिति सिंह को अवसरवादी नेता बताया है।

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज कांग्रेस (aditi singh congress) को भारी झटका लगा है। सदर सीट से कांग्रेस की विधायक रही अदिति सिंह ने आज लखनऊ में बीजेपी (aditi singh bjp) का दामन थाम लिया है। इधर यह सूचना रायबरेली पहुंचते ही अदिति सिंह के समर्थकों ने उनके आवास पर जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और पटाखे दागे।

आज रायबरेली ने नया इतिहास रचा

शहर स्थित अदिति सिंह (Aditi Singh) के आवास भारी संख्या में उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। ढोल नगाड़ों की धुन पर अदिति सिंह के समर्थक थिरकते हुए नजर आए। अदिति सिंह के समर्थक ने कहा कि आज रायबरेली ने नया इतिहास रचा गया है। विधायक यहां से 80-90 हजार से जीत कर विधानसभा में गई थीं, अब दुबारा भाजपा से इससे अधिक मतों से जीतकर विधानसभा में जाएंगी।


एक अन्य समर्थक ने कहा कि पिछली बार के मतों से ज्यादा मतों से जीतकर हमारी नेता मिनिस्टर बनेगी। एक समर्थक ने कहा की अब योगी के साथ अदिति सिंह रायबरेली को विकास की ओर ले जाएंगी। वहीं अदिति सिंह के आवास मुस्लिम समर्थक भी नजर आए। वो सभी अदिति के बीजेपी में जाने से खुश हैं और उनके साथ होने की बात कह रहे हैं।

अदिति सिंह एक अवसर वादी नेता

वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा है कि अदिति सिंह कांग्रेस के सिंबल से चुनाव जीतीं। जब से यूपी में बीजेपी की सरकार बनी वो कांग्रेस की नीतियो के खिलाफ बोल रही थीं। अदिति सिंह एक अवसर वादी नेता हैं।

प्रियंका गांधी के सामनें यह शामिल हुई थीं और इन्हें महिला विंग का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया था। आज सिर्फ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामनें यह शामिल हुई इसी से उनका भाजपा में क्या वजूद है साबित होता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story