×

Raebareli News: खुद सम्मान के लिए भटक रहीं, कर रहीं 40% सम्मान की बात, प्रियंका के बयान पर बोले बीजेपी MLC दिनेश सिंह

Raebareli News: महिलाओं का 40 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार

Narendra Singh Tomar
Published on: 20 Oct 2021 4:22 PM GMT
BJP MLC Dinesh Singh
X

भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Raebareli News: प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) मिशन यूपी पर हैं। मंगलवार को उन्होंने 40% महिलाओं को टिकट देने की बात कही है़। इसके बाद अब उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र (soniya gandhi ka sansadeey kshetr) में उनके विरुद्ध बगावत शुरू हो गई है़। कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में पहुंचे MLC दिनेश सिंह ने कहा है़ कि प्रियंका उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने की बात करके महिलाओं को सम्मान दिलाने का वादा कर रही हैं, जो खुद सम्मान पाने के लिए दर-दर भटक रही है। प्रियंका ने बड़ी बेइमानी धोखेबाज़ी की बात की है सपा-बसपा की आलोचना करके। उन्होंने कहा क्या सोनिया गांधी (soniya gandhi) ने सांसद बनने के लिए सपा-बसपा का वोट नहीं लिया।

बीजेपी एमएलसी (BJP MLC) ने कहा है़ कि प्रियंका को सपा-बसपा की आलोचना का नैतिक अधिकार तभी मिल सकता है जब सोनिया गांधी रायबरेली की सांसदी से इस्तीफा दें। वो पूरे प्रदेश की महिलाओं को न्याय देने चली हैं और पिछड़े-दलितों की उन महिलाओं की बुराई कर रही हैं जिनकी बदौलत सांसद बनी हैं। दूसरे को नमक हराम कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि नमक हराम कौन है।

उन्होंने कहा प्रियंका महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कर रही हैं जबकि भाजपा का धर्म ही है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता। मोदी और योगी के सामने अभी दाल गलने वाली नही है लेकिन व्यक्ति को संघर्ष ही महान बनाता है। अगर सकारात्मक राह पर चलते हुए किया जाए। आप (प्रियंका) विपक्ष की भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें। झूठ का सहारा लेकर बयान दे रही हैं कि 18,700 कांग्रेसियों को योगी सरकार ने तीन साल से लेकर तीन महीने तक जेल में डाल दिया। यह बात भी राजस्थान की सीमा पर बसों की जगह स्कूटर के नम्बर देने जैसी ही है।

उन्होंने कहा प्रियंका बाड्रा को मीडिया के साथ बात करते देखा भले ही प्रायोजित रहा हो लेकिन चढ़ती उम्र से उम्र की ढलान तक का प्रियंका का सफर रायबरेली के नागरिकों व सम्मानित पत्रकारों ने बड़े करीब से देखा है। चाहे मीडिया का सामना कर पाने की क्षमता न रही हो या बड़प्पन का अहंकार रहा हो लेकिन रायबरेली के पत्रकारों के लिए गाड़ी का शीशा कभी नहीं उतरा। जो पत्रकारिता के साथ साथ उनके मतदाता भी थे समय बहुत बलवान होता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story