×

डैमेज कंट्रोल में जुटी प्रियंका गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले MLA अदिति सिंह का बड़ा हमला, कही ये बात

Rae Bareli News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। उन्हें आज यानी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचना था लेकिन वह गुरुवार को ही पहुंच गई।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Shweta
Published on: 10 Sep 2021 10:56 AM GMT
विधायक अदिति सिंह
X

विधायक अदिति सिंह 

Rae Bareli News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी के दौरे पर हैं। उन्हें आज यानी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचना था लेकिन वह गुरुवार को ही पहुंच गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू से लेकर प्रियंका के करीबी एमएलसी दीपक सिंह को इस बात की कानो-कान खबर नहीं थी। उन्हें रिसीव करने दिग्गज कांग्रेसी प्रमोद तिवारी और उनकी पुत्री व विधायक आराधना मिश्रा मोना एयरपोर्ट पहुंची थीं।

ये बात सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बनी है़। प्रियंका मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में डैमेज कंट्रोल के लिए भी दो दिन के दौरे पर पहुंचेगी। इससे ठीक पहले रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है़। प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे को लेकर जब विधायक अदिति सिंह से बात किया तो उन्होंने पहला ही शब्द ये कहा "नींद से जाग गई।"

अदिति ने आगे कहा चुनाव जैसे आता है़ सारे दौरे इन लोगों को दुनिया भर के याद आ जाते हैं। उन्होंने आगे कहा 'कोरोना काल में जब जनता मर रही थी तब काहे नहीं आई। ठीक है़ हम मानते हैं उस समय सबकी बहुत बुरी स्थिति थी। उस वक्त एडवायजेबल भी नहीं था कम से कम उसके तुरंत बाद आ सकती थीं। हम लोग भी अपने क्षेत्र में काम कर रहे थे, और कुछ नही तो सिलेंडर्स दिलवा रहे थे। जितना हो सकता है़ बने हुए थे हर तरीके से। मैं अपनी बात नही कर रही मैं सबकी बात कर रही हूं। मैं स्थानीय नेताओं की बात कर रही हूं चाहे जिस भी पार्टी के हों। आप लोग नजर ही नहीं आते हैं।

सदर विधायक अदिति ने ये भी कहा कि अब इतने समय बाद आ रहे हैं ये सोचते हुए कि जनता सब भुला चुकी है़। तो ये पास्बिल नहीं है़। ये मुनासिब नहीं हैं। अदिति से जब सवाल किया गया कि आप प्रियंका के साथ मंच साझा करेंगी। 'तो उन्होंने कहा कि मुझे तो नहीं लगता।' देखिए बात डिफरेंट इन ओपिनियन है़। आप ऐसे ही चुनाव पर आएं, अब वो टाइम नहीं रह गया कि चुनाव के टाइम हाथ हिलाकर चले गए। दो दिन के लिए आए। नही जनता के बीच में आपको रहना पड़ता है़ मेहनत करना पड़ती है़। अथक मेहनत करना पड़ती है़। ऐसा नहीं है़ बाकी लोगों का घर परिवार और चीजें नही हैं। हम लोग भी सबकुछ छोड़ कर अपनी जनता के बीच रहते हैं मेहनत करते हैं। आप बरसाती मेढक की तरह आए हो तो जनता सब समझ चुकी है़। 2022 में कदम क्या होगा इस पर जवाब मिला वो वक्त पर पता चल जाएगा।

Shweta

Shweta

Next Story