×

सहेलियों ने निभाई ऐसी दोस्ती, हो गया एक-दूसरे से प्यार, संग रहने के लिए छोड़ दिया घर-सुसराल

रायबरेली से एक ऐसी खबर आई है, जो प्रेम कहानी (Love Story) बयां कर रही है। प्रेम-प्रसंग का ये ताजा मामला डीह थाना क्षेत्र से सामने आया है।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 Dec 2021 3:40 AM GMT (Updated on: 7 Dec 2021 4:48 AM GMT)
love in girls
X

सहेलियों का प्रेम-प्रसंग (फोटो- सोशल मीडिया)

Raebareli : सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से एक ऐसी खबर आई है, जो प्रेम कहानी (Love Story) बयां कर रही है। प्रेम-प्रसंग का ताजा मामला डीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां दो युवतियों की दोस्ती के एक अनोखे मामले में हैरान कर दिया है। जिसमें दोनों ने दोस्ती की खातिर अपने-अपने पतियों को छोड़ दिया। इसके बाद एक साथ जीवन जीने का फैसला कर लिया। वहीं पति द्वारा मिले गहने उन्हें वापस कर दिये।

जिले के घीसीगढ़ गांव में राजकुमारी और रीता बचपन से साथ रहती है। यहां तक की दोनों का उठना बैठना तक एकसाथ था। लेकिन चार साल पहले राजकुमारी का विवाह परशदेपुर निवासी बृजेश से हो गया।

एक-दूसरे के बिना रह पाई दोनों सहेली

राजकुमारी ससुराल चली गई, लेकिन उसका मन रीता के बिना बेचैन रहने लगा। रीता की जुदाई वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने रीता के साथ रहने के लिए पति को छोड़ दिया और अपने गांव घीसीगढ़ में रहने आ गई।


दोनों सहेलियां फिर साथ रहने लगीं, लेकिन इसी बीच रीता का विवाह 22 नवम्बर को जगदीशपुर गांव निवासी संजय से हो गया और दोनो सहेलियां फिर से एक बार बिछड़ गयीं। रीता भी अपनी सहेली की से जुदा होना बर्दाश्त नहीं कर सकी और तीन दिन पहले दोनो सहेलियां घर से बिना बताएं निकल गयी।

जब घर वालों ने खोजबीन की और कही पता नहीं चला तो रीता के पिता ने थाने में रीता के गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों सहेलियों को खोज निकाला। दोनों सहेलियों ने कहा की वह दोनों एक दूसरे के बिना नही रह सकती और रीता ने भी अपने ससुराल वालों को विवाह में मिले जेवर लौटा कर संबंध तोड़ लिया।

आगे दोनों ने बताया कि वह गांव छोड़कर दूसरे शहर में अपना आशियाना बनाएंगी। दोनों सहेलियां साथ जीवन गुजारेंगी। थाने में दोनों पक्षों के सामने दोनो सहेलियों ने पति को अलविदा कहके परिवारों से भी नाता तोड़ लिया । एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में है दोनों लोग एक साथ रहना चाहते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story