×

Raebareli News: सामने आया रेप का मामला, आटा लेने गई किशोरी के साथ हैवानियत, गंभीर हालात में महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Raebareli Me Darindagi: पड़ोस के गांव के युवक ने किशोरी के साथ रेप किया है़। गंभीर हालात में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है़।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Shraddha
Published on: 17 Oct 2021 3:51 PM IST (Updated on: 17 Oct 2021 4:59 PM IST)
Rape news
X

मासूम के साथ रेप (Concept Image) pic(social media)

Raebareli Me Darindagi : रायबरेली से बड़ी खबर है़। यहां आटा लेने गई एक किशोरी के साथ रेप (Rape) की वारदात अंजाम दी गई है़। पड़ोस के गांव के युवक ने किशोरी के साथ रेप (Gangrape) किया है़। गंभीर हालात में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है़।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के मिल एरिया थाना (Mill Area Police Station Area) क्षेत्र के एक गांव की है़। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी बीती शाम गेहूं पिसाने के लिऐ घर से आटा चक्की पर गई थी और घंटों बाद भी वो घर वापस नहीं लौटी। उसके घर नहीं लौटने पर परिवारीजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन कोई पता नही चल सका। बताया जा रहा है़ कि आरोपी साहुल पाल पुत्र गोविंद पाल के घर वालों ने पीड़िता को रात में इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया तब परिवारजनों को खबर हुई।

एडिशनल एसपी ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का निरिक्षण किया है़। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है़। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है़।किशोरी से बलात्कार की घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश है। तत्काल यह नहीं पता चल सका है कि घर से गेहूं पिसाने निकली किशोरी आरोपी के परिजनों के हाथ कैसे लगी। उसके साथ क्या हुआ।

विभिन्न दलों के क्षेत्रीय नेताओं का आरोप है कि योगी सरकार के शासन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले में मिशन शक्ति का नहीं दिख रहा है, उधर भाजपा से जुड़े नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी के एक्टिव न होने से उनके संसदीय क्षेत्र से इस तरह की शर्मसार कर देने वाली खबरें लगातार आ रही हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021



Shraddha

Shraddha

Next Story